Bihar

निशांत कुमार की ‘बिहार यात्रा’ के लिए तैयार हुआ हाईटेक रथ, लिफ्ट और आधुनिक सुविधाओं से लैस है सवारी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जेडीयू नेता निशांत कुमार 3 मई से बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। उनकी यात्रा की प्लानिंग को लेकर लगातार बैठक हो रही है। सोमवार को भी निशांत जदयू कार्यालय पहुंचे। जदयू कार्यालय में पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस दौरान उस ‘रथ’ यानी वैन की भी झलक देखने को मिली, जिस वैन से निशांत कुमार बिहार की यात्रा पर निकलेंगे।

निशांत ने किया ‘निश्चय रथ’ से वैन का निरीक्षण

सोमवार को जदयू कार्यालय पहुंचे निशांत कुमार काफी गंभीर मुद्रा में नजर आए। उन्होंने जेडीयू नेताओं और सुरक्षा अधिकारियो के साथ मिलकर ‘रथ’ के एक-एक कोने की जांच की। इस दौरान ड्राइवर ने वैन को निशांत कुमार के सामने चलाकर भी दिखाया। निशांत कुमार की यात्रा वाली वैन को ‘निश्चय रथ’ नाम दिया गया है।

यात्रा की जानकारी मंगलवार को सार्वजनिक की जाएगी: निशांत

यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि फिलहाल वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर यात्रा की बारीकियों पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक यात्रा का पूरा रूट, ठहराव और कार्यक्रम फाइनल कर लिया जाएगा। 3 मई को चंपारण से शुरू होने वाली इस यात्रा के बारे में सारी जानकारी मंगलवार को सार्वजनिक कर दी जाएगी।

लग्जरी सुविधाओं से लैस है निशांत का ‘सवारी’

निशांत कुमार जिस रथ पर सवार होकर जनता के बीच पहुंचेंगे, वह किसी चलते-फिरते कैंप ऑफिस से कम नहीं है। यात्रा के दौरान उनकी सुविधाओं और सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया है। यह विशेष वैन पूरी तरह एयर कंडीशंड (AC) है, जिसके भीतर आरामदायक सोफा, बेड, फ्रिज और वॉशरूम की व्यवस्था की गई है।

इस ‘रथ’ की सबसे बड़ी खासियत इसमें लगी हाइड्रोलिक लिफ्ट है। इसके जरिए निशांत सीधे वैन की छत पर पहुंच सकेंगे, जिससे उन्हें भीड़ के बीच जनता का अभिवादन करने और जनसभा को संबोधित करने में आसानी होगी। छत पर सुरक्षा के लिहाज से स्टील की मजबूत बैरिकेडिंग की गई है, ताकि ऊंचाई पर खड़े होने के दौरान किसी प्रकार का जोखिम न रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

7 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

7 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

8 घंटे ago