जनता दल युनाइटेड (JDU) की बैठक सोमवार को सीएम आवास में हुई। इसमें विधायक दल का नेता चुनने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में पूर्व सीएम समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में निशांत कुमार की उपस्थिति नहीं थी। नीतीश कुमार ने बैठक में कहा कि वे बिहार का दौरा करेंगे। सब अच्छा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में हमलोग मजबूत हुए। अगले चुनाव में और बेहतर होगा।
बैठक की बाबत मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार तय करेंगे कि विधानसभा में विधायक दल का नेता कौन होगा। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने प्रस्ताव दिया कि नीतीश कुमार ने विकास और सुशासन का जो मॉडल स्थापित किया उसके लिए बैठक में प्रस्ताव पारित कर उनके प्रति आभार जताया जाए। नीरज कुमार ने बताया कि नीतीश जी संसदीय कार्य से दिल्ली रहेंगे, लेकिन वे पार्टी और गठबंधन के साथियों से मिलते-जुलते रहेंगे।
केवल पटना नहीं, राज्य के विभिन्न इलाकों में वे जाते रहेंगे। जो विकास कार्य किए गए हैं, उसकी प्रगति कैसी है इसकी जानकारी लोगों से लेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में निशांत कुमार पर कोई चर्चा नहीं हुई, लेकिन यह स्वीकार्य है कि पार्टी के सर्वमान्य नेता निशांत कुमार हैं। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री मदन सहनी, श्रवण कुमार, श्याम रजक, भगवान सिंह कुशवाहा समेत अन्य नेता मौजूद थे।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…