पटना में गुजरात के कारोबारी के स्टाफ से 17 किलो सोने की लूट हुई है। कस्टम अधिकारी बनकर अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र में हुई।
गुजरात के कारोबारी के स्टाफ और राजकोट के रहने वाले महेश को पटना में बंधक बना लिया गया। उससे सोने से भरा बैग बदमाशों ने लूट लिया और इसके बाद महेश को छोड़कर फरार हो गए। घटना शनिवार की है।
लूटे गए 17 किलोग्राम सोने की कीमत आज के हिसाब से करीब 25 करोड़ से ज्यादा की होगी। पटना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अहमदाबाद से पटना पहुंचे थे व्यापारी
जानकारी के अनुसार, गुजरात के राजकोट निवासी महेश मामतोरा और प्रिंस रामपरिया नामक दो व्यापारी अहमदाबाद से सहरसा एक्सप्रेस के जरिए दानापुर पहुंचे थे।
वे केबीएस एंड संस के मालिक सुनील भाई का लगभग 17 किलो सोने का जेवर लेकर पटना के बाकरगंज जा रहे थे। दानापुर रेलवे स्टेशन से बाकरगंज जाने के लिए दोनों ने एक ऑटो बुक की।
ब्रिज पर पुलिस की लोगो लगी कार ने रोका
जैसे ही उनका ऑटो खगौल ओवरब्रिज के बीच पहुंचा, पुलिस का स्टीकर लगी एक कार और दो मोटरसाइकिल पर सवार 5 से 7 बदमाशों ने दोनों को घेर लिया।
सभी बदमाश सफेद शर्ट और खाकी पैंट पहने हुए थे। उन्होंने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर जांच के नाम पर व्यापारियों के तीनों बैग जब्त कर लिए।
कस्मट अधिकारी बोलकर बैग ले लिएः पीड़ित
गुजरात कारोबारी के स्टाफ प्रिंस ने बताया, ‘हमारी ऑटो रुकवाकर उन्होंने कहा, हम कस्टम अधिकारी है, अपना बैग दे दो। पहले तो हम घबरा गए। बातचीत से वो असली अधिकारी लग रहे थे।
फिर मैंने अपने सेठ जी को फोन किया, पहले तो उन्होंने रूम जाने को कहा, फिर दोबारा फोन कर कहा कि थाने में शिकायत करो, तो मैं यहां आ गया।’
अपराधियों को सोने के बारे में पहले से पता था
दूसरे स्टाफ महेश मामतोरा ने बताया, ‘ब्रिज पर एक कार और 2 बाइक पर सवार कुछ लोगों ने हमें घेर लिया। मुझे बंधक बना लिया। सभी सफेद शर्ट और खाकी पैंट में थे। बदमाशों की बातचीत और हाव-भाव से वे पूरी तरह असली कस्टम अधिकारी लग रहे थे।
कार में मेरे अलावे तीन लोग थे। कुछ देर बाद मुझे एहसास हुआ कि कार में कोई हलचल नहीं है। गाड़ी नहीं चल रही थी, फिर मैंने किसी तरह से अपने हाथ खोले, नाकाब हटाया, तो खुद को सुनसान जगह में कार के साथ अकेला पाया।’
घटना की सूचना मिलते ही खगौल थाना पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए नौबतपुर रोड से संदिग्ध कार को बरामद कर लिया। मामले में डीआईयू और एसटीएफ को भी लगाया गया है। दानापुर स्टेशन, खगौल रोड और आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
खगौल थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि, ‘घटना में इस्तेमाल कार जब्त कर ली गई है। गुजरात स्थित व्यापारी के मालिक सुनील भाई को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही लूटे गए सोने की सही मात्रा का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।’
पुलिस ने बलेनो को जब्त कर ली है। उस पर रजिस्ट्रेशन नंबर ब्रेजा का मिला। अब बलेनो के चेचिस नंबर से उसके मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। आशंका है कि बदमाशों ने चोरी की कार से घटना को अंजाम दिया है। दानापुर स्टेशन के पास के सीसीटीवी से पता चला कि बदमाश दानापुर से ही महेश का पीछा कर रहे थे।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…