Bihar

बिहार की सियासत में आज बड़ा दिनः नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, कल शपथ लेगी नई एनडीए सरकार

बिहार की राजनीति में 14 अप्रैल का दिन काफी महत्वपूर्ण है। एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। दोपहर में भाजपा और जदयू विधायकों की अलग-अलग बैठकें होगी। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोक भवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। सीएम नीतीश कुमार के त्यागपत्र देने के साथ ही नई सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

शाम में एनडीए विधायकों की बैठकें होगी। इस बैठक में नए नेता के चुनाव के साथ ही सीएम फेस के अटकलों पर विराम लग जाएगा। 15 अप्रैल को पटना स्थित लोक भवन में नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जाएगी।

11 बजे नीतीश कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसला लिए जाने की संभावना है। इस बैठक में नीतीश कुमार के सीएम पद से त्यागपत्र दिए जाने की संभावना है।

अम्बेडकर जंयती में शामिल होंगे नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के पहले अम्बेडकर जंयती में भी शामिल होंगे। वो पटना हाईकोर्ट के सामने स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मुख्य सचिवालय पहुंचेंगे। कैबिनेट की बैठक के बाद को सामूहिक फोटोग्राफी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दोपहर 2 बजे जदयू विधायकों की बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार दोपहर 2 बजे से जदयू के विधायक दल की बैठक सीएम आवास में बुलाई गई है। इस बैठक में नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा दिए जाने के फैसले लेकर औपचारिक जानकारी दी जाएगी। बैठक में निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बारे में भी अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

दोपहर 3.15 बजे राज्यपाल से मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर 3.10 बजे लोकभवन पहुंचेंगे। 3.15बजे राज्यपाल से मुलाकात के बाद 3.30 बजे अपने आवास में पहुंच जाएंगे।

भाजपा विधायकों की बैठक 3 बजे से

उधर, भाजपा विधायकों की बैठक दोपहर 3 बजे बुलाई गई है। जहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक दल के नेता यानी राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे।

एनडीए विधायकों की बैठक शाम 4 बजे

भाजपा और जदयू विधायकों की अलग-अलग बैठक के बाद शाम 4 बचे विधानमंडल के सेंट्रल हाॅल में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें भाजपा विधायक दल के नेता के गठबंधन का नया नेता चुना जाएगा।

एनडीए की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा

एनडीए विधायक दल की बैठक में नया नेता चुने जाने के बाद लोक भवन जाकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। राज्यपाल की ओर से दावा को स्वीकार करते हुए नई सरकार गठन के लिए आमंत्रण दिया जाएगा।

15 अप्रैल को शपथ ग्रहण

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में बन रही पहली एनजीए सरकार 15 अप्रैल को शपथ लेगी। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री और कुछ मंत्रियों के भी शपथ दिलाए जाने की संभावना है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

5 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

6 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

11 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

17 घंटे ago