Bihar

बिहार में बर्खास्त सिपाही और होमगार्ड जवानों का गैंग फर्जी एसटीएफ रेड डाल कर लूट रही थी, 5 अरेस्ट

बिहार के मोतिहारी जिले में पुलिस ने फर्जी एसटीएफ बनकर लूट और ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का खुलासा करते हुए बर्खास्त सिपाही समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में दो सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान भी शामिल हैं। इसमें सक्रिय शातिर हाजीपुर और किशनगंज में भी सक्रिय हैं। मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सदर-2 डीएसपी जितेश पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने 1.81 लाख रुपये नकद और तीन वाहन जब्त किए हैं। आरोपितों के पास से पुलिस वर्दी और उपकरण मिले हैं। कई जिलों में सक्रिय गिरोह के शातिर नोट डबलिंग के नाम पर लोगों को ठगता था और फर्जी छापेमारी कर रुपये लूट लेता था।

गिरोह का मास्टरमाइंड बर्खास्त सिपाही लाल बहादुर राम है। वह सीवान के रघुनाथपुर का रहनेवाला है। उसे वर्ष 2022 में बर्खास्त किया गया था। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के पास से 1.81 लाख रुपये नकद, चार सेट पुलिस वर्दी, 4 टोपी, 3 बेल्ट, पुलिस स्टार, विसील कोड, 2 पुलिस बोर्ड, 4 पुलिस स्टिक, पुलिस आई-कार्ड, 8 कमान पत्र, एक स्कॉर्पियो, दो बोलेरो और एक बाइक बरामद की गई है।

कैसे काम करता था गिरोह?

पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि गिरोह मुख्य रूप से नोट डबलिंग का झांसा देकर लोगों को ठगता था। गिरोह के शातिर पीड़ितों को एक लाख के बदले तीन लाख रुपये देने का लालच देकर किसी सुनसान जगह बुलाते थे। जैसे ही पीड़ित रुपये लेकर पहुंचता था, बर्खास्त सिपाही लाल बहादुर राम अपने वर्दीधारी साथियों के साथ फर्जी छापेमारी कर देता था। टीम को असली एसटीएफ समझकर पीड़ित रुपये छोड़कर भाग जाता था।

प्रति छापेमारी मिलते थे 1500 रुपये

जांच में पता चला कि मास्टरमाइंड लाल बहादुर राम चुनाव ड्यूटी के दौरान संपर्क में आए होमगार्ड जवानों को सेवानिवृत्ति के बाद गिरोह में जोड़ता था। वह प्रति छापेमारी के लिए होमगार्ड जवानों को 1500 रुपये देता था। वह पूर्व में पूर्वी चंपारण के फेनहारा थाना में भी कार्य कर चुका है, जिसकी पहचान का उसने गलत फायदा उठाया। पुलिस कार्रवाई के बाद गिरोह के अन्य शातिरों और उनके द्वारा अंजाम दी गई वारदात की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

सदर-2 डीएसपी जितेश पाण्डेय ने कहा क यह गिरोह पूर्वी चंपारण के रक्सौल, मुफस्सिल, कोटवा, पिपरा, हरसिद्धि समेत हाजीपुर और किशनगंज जैसे जिलों में सक्रिय था। हाल ही में इन्होंने मुफस्सिल क्षेत्र में एक व्यक्ति से 3.20 लाख रुपये की ठगी की थी। इनके पास से भारी मात्रा में पुलिसिया साजो-सामान मिले हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

6 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

7 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

20 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

20 घंटे ago