Bihar

बिहार के 11 IAS अधिकारी ट्रेनिंग के लिए जाएंगे मसूरी, लिस्ट में इन दो जिलों के DM भी शामिल

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारी 25 दिनों की ट्रेनिंग के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी जाएंगे. बिहार सरकार ने अनिवार्य मध्यकालीन प्रशिक्षण चरण 3 में भाग लेने के लिए भी अधिकारियों को अनुमति दे दी है. ट्रेनिंग पर जाने वाले अधिकारियों में 2015 , 2016 और 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. दो जिला के जिलाधिकारी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

कौन-कौन जाएंगे ट्रेनिंग पर?:

प्रशिक्षण पर जाने वालों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के विनय कुमार हैं, जो अभी भवन निर्माण विभाग में अपर सचिव है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के अभय कुमार सिंह भी ट्रेनिंग पर जाएंगे. वह सहकारिता विभाग में अपर सचिव हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के ही अमित कुमार है, जो बिहार तकनीकी सेवा आयोग में अपर सचिव के पद पर हैं.

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के ही राशिद कलीम अंसारी हैं, जो सामान्य प्रशासन विभाग में प्रशासनिक पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं. 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के विजय कुमार भी ट्रेनिंग पर जाएंगे जो शिक्षा विभाग में अपर सचिव के पद पर हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के राजेश परिमल हैं, जो मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव के पद पर तैनात हैं.

दो डीएम भी जाएंगे ट्रेनिंग पर:

इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के रिची पांडे हैं, जो सीतामढ़ी के जिलाधिकारी हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अंशुल कुमार भी ट्रेनिंग पर जाएंगे, वह पूर्णिया के जिलाधिकारी हैं.

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के वैभव चौधरी का भी नाम है, जो स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव के पद पर हैं. 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय कुमार हैं, जो ग्रामीण कार्य विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात हैं.

विभाग ने जारी की अधिसूचना:

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी अभय झा हैं, जो ग्रामीण कार्य विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात हैं. मसूरी में इन सब अधिकारियों की ट्रेनिंग 11 मई से 5 जून तक होगा इनकी ट्रेनिंग को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. एक साथ कई अधिकारियों के ट्रेनिंग पर जाने से सरकार के कामकाज पर भी असर पड़ेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

11 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

13 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

19 घंटे ago