Bihar

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने जेडीयू से नाता तोड़ लिया था। केसी त्यागी ने जेडीयू से इस्ताफी देते हुए कहा था कि वह भविष्य को लेकर जल्द ही फैसला लेंगे। वहीं अब केसी त्यागी ने अपने अगले फैसले का ऐलान कर दिया है। दरअसल, केसी त्यागी ने रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की उपस्थिति में आरएलडी की सदस्यता ग्रहण की। केसी त्यागी, आरएलडी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की उपस्थिति में आरएलडी में शामिल हो गए।

नीतीश कुमार को लेकर नहीं बदले विचार

दरअसल, केसी त्यागी इससे पहले बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू के साथ थे। उन्होंने हाल ही में जेडीयू से इस्तीफा दिया था और अपने भविष्य के कदम को लेकर जल्द फैसला करने की बात कही थी। केसी त्यागी ने जदयू में मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया था। केसी त्यागी ने पार्टी छोड़ते समय नीतीश कुमार को लेकर कहा था, ”लगभग आधी सदी तक मेरे साथी रहे नीतीश कुमार के प्रति मेरा व्यक्तिगत सम्मान अब भी अपरिवर्तित है।”

कौन हैं केसी त्यागी?

बता दें कि केसी त्‍यागी का पूरा नाम किशन चंद त्‍यागी है। उनका जन्म यूपी के गाजियाबाद में हुआ था। उनका राजनीतिक जीवन काफी लंबा रहा है। साल 1970 के दशक से वह लगातार राजनीति में सक्रिय हैं। वह यूपी के हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से 1989 में लोकसभा सांसद बने थे।

वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे और जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे। साल 2013 में वह राज्यसभा के लिए भी निर्वाचित हुए। उन्हें जेडीयू का 3 बार राष्ट्रीय महासचिव भी बनाया गया। साल 2024 में उन्होंने निजी कारणों से जेडीयू के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल अब केसी त्यागी आरएलडी के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago