Bihar

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति पारस के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। यहां बता दें कि पार्टी और परिवार में काफी पहले ही टूट हो चुकी है। जिसके बाद से पशुपति पारस और चिराग पासवान दोनों ही अलग हो गए थे। लेकिन अब यह तस्वीर सामने आने के बाद यह कयास लगाए जाने लगे हैं क्या अब एक बार फिर चाचा-भतीजा एक होंगे? दरअसल बिहार में खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड अन्तर्गत शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचकर सोमवार को लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने दिवंगत चचेरे चाचा अर्जुन पासवान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सबसे पहले अपने पिता रामविलास पासवान एवं अपने पूर्वजों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इसके पश्चात उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए अपने चाचा अर्जुन पासवान जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे कुछ समय तक शोकाकुल परिवार के साथ रहे। परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही उन्होंने बड़ी मां राजकुमारी देवी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। केन्द्रीय मंत्री ने अपने चचेरे चाचा अर्जुन पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

 

इसी दौरान चिराग पासवान की मुलाकात अपने चाचा पशुपति पारस से

हुई। अपने चाचा को देखते ही चिराग पासवान ने उनके पैर छू लिए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों के कुछ पल के लिए क्या बातचीत हुई…इसका पता नहीं चल सका है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चाचा-भतीजे के रिश्तों के बीच पड़ी बर्फ पिघल सकती है।

वही सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि श्रद्देय अर्जुन पासवान का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में वे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। परिवार को सदैव उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

बिहार में नई सरकार पर क्या बोले थे चिराग पासवान

लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की नई सरकार के स्वरूप पर कहा है कि इसको लेकर एनडीए के सभी दलों के बीच मोटा-मोटी सहमति बन गयी है। बहुत जल्द औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।

पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट पर मीडिया से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जुड़े सवाल पर कहा था कि गृहमंत्री के तौर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आने वाले समय में उनका मॉडल दिखेगा, यह समय ही बताएगा। सरकार जिसके भी नेतृत्व में बने, उसमें नीतीश जी का अनुभव और मार्गदर्शन जरूर रहेगा। साफ शब्दों में कहा कि उनकी प्राथमिकता यह है कि बिहार का अगला सीएम भाजपा का हो। हाजीपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं मुख्यमंत्री बनने की रेस में नहीं हूं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

6 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

6 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

17 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

17 घंटे ago