Bihar

इफ्तार पार्टी में हाथ जोड़कर प्रणाम करते दिखे नीतीश: टोपी-गमछा पहनकर सबसे आगे बैठे निशांत, आखिरी में बैठे दिखे मुख्यमंत्री

CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी शुरू होने से पहले नमाज अदा की गई। इस दौरान निशांत कुमार रोजेदारों के साथ टोपी-गमछा पहनकर बैठे थे। वहीं CM नीतीश कुमार कुर्सी पर दोनों हाथ जोड़े हुए बैठे दिखे।

निशांत कुमार जहां रोजेदारों के साथ बैठे थे, वहां पहले नीतीश कुमार बैठते थे। लेकिन इस साल नीतीश कुमार रोजेदारों के साथ पीछे बैठे थे।

इफ्तार पार्टी में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ मंत्री विजय चौधरी, जमा खान, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक, विधान पार्षद (MLC) और बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।

गेट नंबर- 13 से सभी रोजेदारों को पास दिखाने पर एंट्री दी गई। एंट्री गेट के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नेताओं को अंदर कुछ ले जाने की अनुमति नहीं थी।

कल हज भवन की इफ्तार में दिखे थे नीतीश-निशांत

मंगलवार को पटना के हज भवन में मंत्री जमा खान ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार पहुंचे थे, लेकिन वे महज दो मिनट रुककर वापस लौट गए। उनके बेटे निशांत कुमार भी पार्टी में शामिल हुए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

3 मिनट ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

27 मिनट ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

3 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

5 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

5 घंटे ago