बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में बड़ी कार्रवाई की है। ज़िले के नगरनौसा प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी(BPRO)अनुष्का कुमारी को 12 हज़ार रुपए घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है जिससे प्रशासनिक महकमों में हड़कंप मच गया है। एक योजना की फाइल बढ़ाने के लिए अनुष्का ने घूस की मांग की थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र के खपुरा गांव निवासी अजय कुमार से रिश्वत की मांग की गयी थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि गांव में छठ घाट की सीढ़ी निर्माण से संबंधित योजना शुरू करने और फ़ाइल आगे बढ़ाने के नाम पर BPRO अनुष्का कुमारी ने रिश्वत मांगी थी। बार बार आग्रह करने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं थी। मजबूर होकर इसकी शिकायत इन्होंने विजलेंस ऑफिस में किया।
अजय कुमार के आवदेन पर केस दर्ज कर जांच की गयी तो मामला सत्य पाया गया। शिकायत की जांच निगरानी विभाग की टीम ने विशेष टीम का गठन किया गया। निगरानी टीम ने अपना जाल बिछाया। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता अजय कुमार पैसा लेकर अनुष्का के पास पहुंचे। जैसे ही हाथ में दिया कि पहले से घात लगाकर बैठे निगरानी की टीम के अफसरों ने उन्हें दबोच लिया। अनुष्का कुमारी चिल्लाने लगी और हाथ छुड़ाकर भागने का प्रयास कर रही थी। लेकिन महिला अफसरों और जवानों के आगे एक नहीं चली।
निगरानी टीम अनुष्का को लेकर नालंदा से निकल गई। किसी स्थान पर उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से नालंदा जिले में हड़कंप मच गया। निगरानी टीम आरोपी पदाधिकारी के कार्यालय में भ्रष्टाचार के अन्य मामलों की भी जांच करेगी। कार्रवाई के बाद कई लोग सामने आए और खुलकर कहने लगे कि अनुष्का कुमारी हर काम के लिए पैसों की डिमांड करती है।
घूसखोर अफसर के खिलाफ निगरानी की यह पहली कार्रवाई नहीं है। राज्य में अब तक दर्जनों अफसरों को एक साल के अंदर गिरफ्तार किया गया है। सीएम नीतीश कुमार का साफ कहना है कि सरकारी काम के लिए पैसों की मांग करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। आरोप सिद्ध होने पर ऐसे लोगों की नौकरी भी जा सकती है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…
बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…