हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब से 2:23 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:10 से 46 मिनट विलंब से 3:56 में पहुंची। कोलकाता से इंडिगो और मुंबई से स्पाइसजेट कंपनी की एक-एक फ्लाइट शेड्यूल से बाहर रही। इससे दरभंगा और मुंबई हवाई मार्ग पर यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की गई।
दरभंगा और कोलकाता के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या शून्य रही। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट विलंब से पहुंची। इससे दरभंगा-दिल्ली हवाई मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। दरभंगा एयरपोर्ट से मंगलवार को 10 विमानों का आवागमन हुआ।जानकारी के अनुसार,दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से 20 मिनट विलंब से 11:20 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:20 से 34 मिनट विलंब से 1:54 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 1:30 से एक घंटा 36 मिनट विलंब से 4:06 में पहुंची।
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…