Bihar

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी स्थित मेसर्स उत्सव गैस सेवा एजेंसी में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग कराई थी. बुकिंग के बाद उन्हें उम्मीद थी कि कुछ दिनों के भीतर सिलेंडर घर तक पहुंच जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उपभोक्ता का कहना है कि उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिला, फिर भी उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें बताया गया कि सिलेंडर की डिलीवरी कर दी गई है. जब उन्होंने इस बारे में एजेंसी से जानकारी ली तो सही जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत प्रशासन से की.

शिकायत के बाद एक्शन

शिकायत की जांच के बाद एजेंसी के डिलीवरी ब्वाय मुकेश के खिलाफ पाटलिपुत्र थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पटना के डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और एक्टिव है.

पटना डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, जमाखोरी या ज्यादा कीमत पर बेचने की शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाए. दोषी एजेंसियों या संबंधित लोगों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी भी की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता बनाए रखना उनकी प्रायोरिटी है और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

3 घंटे ago

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, 16 छात्रों का सुधा फेडरेशन में चयन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

5 घंटे ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

8 घंटे ago