Bihar

समस्तीपुर समेत बिहार के 12 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; जानिए कब से बिगड़ने वाला है मौसम

बिहार में एक बार फिर मौसम पलटने वाला है। शुक्रवार 27 मार्च से राज्य भर में एक बार फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। मौसम विभाग ने 12 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट है। उत्तर बिहार में खराब मौसम का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। इससे पहले गुरुवार को समूचा बिहार भीषण गर्मी की चपेट में रहा। खासकर दक्षिणी जिलों में तापमान 35 डिग्री के ऊपर ही दर्ज किया गया।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार शाम पूर्वानुमान जारी कर कहा कि अगले 24 घंटे के भीतर राज्य में फिर से आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य भर में मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चने का अनुमान है। इस दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की भी संभावना है।

12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

27 मार्च को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। आंधी, वज्रपात के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। वहीं, पटना, गयाजी, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया समेत अन्य सभी जिलों में शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी मौसम बिगड़ने की आशंका है।

3 दिन रहेगा असर

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में अगले तीन दिनों तक आंधी-बारिश का दौर बना रह सकता है। शनिवार और रविवार को भी कोसी, सीमांचल, पूर्वी एवं उत्तर बिहार के जिलों में चेतावनी जारी की गई है। बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

38 डिग्री तक पहुंचा पारा, दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी

बिहार में बीते 2-3 दिनों से मौसम शुष्क रहने की वजह से दिन में तपिश काफी बढ़ गई। गुरुवार को दक्षिण बिहार के अधिकतम जिलों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। रोहतास जिले का बिक्रमगंज 37.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। कैमूर में 37, शेखपुरा में 36.8, गयाजी में 36.2, बक्सर में 35.3, पटना में 35.2 और सीवान में 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

6 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

10 घंटे ago