Bihar

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया है। बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रहीं चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज है। सम्राट रविवार को शाह से मिलने पटना से दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार में नए सीएम के नाम पर मंथन चल रहा है। चर्चा है कि अगला सीएम भारतीय जनता पार्टी से होगा।

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली क्यों बुलाया है, इस बारे में कोई स्पष्ट वजह तो सामने नहीं आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद नई सरकार के गठन को लेकर उनसे चर्चा की जा सकती है। सम्राट बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में नंबर दो की पॉजिशन पर हैं। वह राज्य का सबसे अहम माने जाने वाला गृह विभाग भी संभाल रहे हैं, जो पहले नीतीश के पास हुआ करता था।

बताया जा रहा है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने संभावित सीएम पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद वे बिहार सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद नए सिरे से सरकार का गठन किया जा सकता है। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका ऐलान आगामी दिनों में होने की संभावना है।

भाजपा की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते गुरुवार को पटना में राज्यसभा के लिए नामांकन किया था। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। नीतीश ने खुद राज्यसभा जाने की घोषणा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की थी।

नीतीश ने कहा कि वह अपनी इच्छा से राज्यसभा जा रहे हैं। इसके बाद शुक्रवार को उनके आवास पर जेडीयू की बैठक भी हुई, जिसमें नीतीश के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने का फैसला हुआ।

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव 16 मार्च को है। अप्रैल में मौजूदा सांसदों की सीटें रिक्त होने के बाद नए सदस्यों का कार्यकाल शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा।

नए सीएम की रेस में सम्राट चौधरी

बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा, इसकी पूरी संभावना है। भाजपा से सीएम कौन बनेगा, इसके लिए कई नाम चर्चा में हैं। सम्राट चौधरी का नाम इस रेस से में प्रमुख है। सम्राट अभी नीतीश के डिप्टी हैं और पिछड़ा वर्ग की कुशवाहा जाति से आते हैं। साथ ही, नित्यानंद राय का भी नाम चर्चा में चल रहा है, जो भाजपा का प्रमुख यादव चेहरा हैं।

इनके अलावा और भी कई नामों पर अटकलबाजी चल रही है। चर्चा यह भी है कि राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की तर्ज पर भाजपा किसी नए चेहरे को सीएम की कुर्सी पर बैठाकर सबको चौंका भी सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

7 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

8 घंटे ago

कोरबद्दा महदैया चौक पर छापेमारी कर पुलिस ने 25.63 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी फरार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा महदैया चौक पर गुरुवार को पुलिस ने गुप्त…

8 घंटे ago