बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. भ्रष्टाचार पर विजिलेंस डिपार्टमेंट के एक्शन का ताज़ा मामला वैशाली जिले के हाजीपुर से है. यहां पर पटना निगरानी विभाग ने हाजीपुर के खनन विभाग (Mining Department) में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए डाटा ऑपरेटर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है. विजिलेंस डिपार्टमेंट की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, गिट्टी की दुकान के लाइसेंस जारी करने के लिए 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी.
दुकान के लाइसेंस के लिए मांगी रिश्वत
निगरानी विभाग के DSP सदानंद कुमार ने बताया कि भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए निगरानी विभाग की टीम ने आज हाजीपुर में बड़ी दबिश दी. खनन विभाग में तैनात एक डाटा ऑपरेटर पर आरोप है कि उसने एक गिट्टी दुकान के लाइसेंस के बदले शिकायतकर्ता से भारी भरकम रकम 70 हजार की मांग की थी. बाद में 50 हजार रुपये पर दुकान के लाइसेंस देने की बात बनी. इसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस डिपार्टमेंट में दुकान के लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की.
रिश्वत लेते ही टीम ने दोनों को दबोचा
बुधवार को निगरानी विभाग ने मामले में कार्रवाई की. जैसे ही डाटा ऑपरेटर और उसके सहयोगी ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली. पहले से जाल बिछाकर बैठी निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया. कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद निगरानी डीएसपी ने पुष्टि की कि गुप्त सूचना के आधार पर यह जाल बिछाया गया था.
कई अधिकारी और कर्मचारी ऑफिस से फरार
आरोपियों के पास से घूस की पूरी राशि बरामद कर ली गई है. पटना निगरानी के DSP सदानंद कुमार नें बताया कि पकड़े गए व्यक्ति में एक डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार है और उनके एक सहयोगी प्रमोद कुमार को पैसे के साथ गिरफ्तार किया गया है. अब इन्हे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल अब निगरानी विभाग इस मामले की जांच कर रहा है कि किस अधिकारी के कहने पर इतने बड़े रकम की डिमांड की गई. कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं.
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…