Bihar

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों की मौत हो गई. हादसा परसथूआ थाना इलाके के सोहसा गांव के पास NH 319 पर हुआ. जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय बढ़ौना (अंचल चैनपुर, जिला कैमूर) की एजुकेशनल टूर बस, जो छात्रों और शिक्षकों को लेकर पटना जा रही थी, रात करीब 12:30 बजे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

बस में कौन-कौन थे सवार?

इस हादसे में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. साथ ही बस में सवार 11 बच्चे भी जख्मी हुए हैं. बस में टोटल 7 शिक्षक, 36 बच्चे और एक अभिभावक सवार थे. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

दोनों शिक्षकों की हुई पहचान

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान भी हो गई है. इनमें पुनीत कुमार सिन्हा जो कि यूपी के मिर्जापुर जिला के बगहवा गांव के रहने वाले थे और संजय कुमार राय जो कि भभुआ के चैनपुर थाने के भैसहट गांव के रहने वाले थे.

पुलिस पूरे घटना की कर रही जांच

साथ ही घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है. पुलिस की तरफ से घटना की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा काफी भीषण था, जिससे बस को भी भारी क्षति पहुंची है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया.

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

2 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

7 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

17 घंटे ago