Bihar

सम्राट चौधरी बोले- सबकी फाइल है, एक-एक का इलाज करूंगा; भाई वीरेंद्र बोले- गिरफ्तार कर लो

बिहार विधान परिषद के बजट सत्र के दौरान गृह मंत्री सम्राट चौधरी के बयान से सियासी खलबली मच गई। उन्होंने विपक्ष के सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पास सभी की फाइल है। कौन क्या करता है इसका रिकॉर्ड उनके पास है। वह एक-एक आदमी का इलाज करेंगे। इस पर लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने पलटवार किया है। आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर गृह मंत्री को गिरफ्तार करना है तो कर लें, हम किसी से डरने वाले नहीं हैं।

भाई वीरेंद्र ने मंगलवार को विधानमंडल परिसर में मीडिया से बातचीत में सम्राट के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “वह गृह मंत्री हैं तो निश्चित रूप से सभी विधायकों की फाइल उनके पास है। हमारे (RJD के) 25 और महागठबंधन के 35 विधायक हैं। अगर आपको (सम्राट को) लगता है कि किसी को गिरफ्तार करना है तो कर लीजिए। अच्छा रहेगा। हम कानून का पालन करते हैं। अगर हमें यही बात कहकर डराना चाहते हैं, तो आरजेडी के विधायक डरने वाले नहीं हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून का राज खत्म हो गया है। आजकल यह देखकर कानून बनाया जा रहा है कि किसको शिकंजे में लेना है और किसको बचाना है। भाई वीरेंद्र ने स्पष्ट किया कि विपक्ष का कोई नेता डरने वाला नहीं है, सभी कानून का सम्मान करते हैं। जो कानून तोड़ेगा वो जेल जाएगा।

सम्राट चौधरी ने क्या कहा था?

दरअसल, गृह मंत्री ने सोमवार को विधान परिषद में अपने संबोधन के दौरान चेतावनी भरे लहजे में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “टारगेट आजकल सम्राट चौधरी हो गए हैं। कोई गलतफहमी में मत रहिए। सबका इलाज करूंगा, एक-एक आदमी का इलाज करूंगा, किसी को छोड़ नहीं सकता हूं। एक-एक आदमी का रिकॉर्ड है, मेरे पास सबकी फाइल है। कौन क्या कर रहा है, किसने कैसे क्या काम किया, सब रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे यह काम दिया है। शासन का काम है कि उचित समय पर उचित कार्रवाई की जाए।”

विपक्ष पर इशारे में तंज करते हुए सम्राट ने कहा इनके नेता (लालू यादव) जनता पार्टी के समय जनसंघ के सहयोग से ही पहली बार सदन में पहुंचे थे। जब मंत्री और मुख्यमंत्री बने तो सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय में समर्थन लेने पहुंचे। ये लोग बोलते हैं कि कभी भारतीय जनता पार्टी के सामने नहीं जाते, झुकेंगे हीं। यही लोग सबसे पहले झुके थे और आशीर्वाद लिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago