Bihar

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में राजीव कुमार ऊर्फ सूर्या श्री को गोली लगी है। उसे NMCH में भर्ती कराया गया है।

राजीव पर लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त, धोखाधड़ी और शराब तस्करी समेत 24 से अधिक केस दर्ज हैं। वो खाजेकला थाना इलाके का रहने वाला है।

STF को सूचना मिली थी कि राजीव गायघाट इलाके में छिपा हुआ है और बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा है। STF और पटना पुलिस की टीम ने राजीव को घेर लिया।

खुद को घिरा हुआ देखकर राजीव ने STF के जवानों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में STF ने भी फायरिंग की। राजीव के पैर में एक गोली लगी और वो जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस और अपराधी के बीच 3 राउंड फायरिंग हुई है। उसके बाद STF की टीम ने उसे दबोच लिया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद की गई है।

घटना के बाद पूरे गाय घाट इलाके को पुलिस ने घेर लिया है। अतिरिक्त बल की तैनाती कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

नए साल में बिहार पुलिस का ये पांचवा एनकाउंटर है। इससे पहले 22 जनवरी पटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर परमानंद यादव और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। एनकाउंटर में परमानंद यादव के पैर में लगी थी। STF की टीम ने परमानंद का पटना से मसौढ़ी तक करीब 20 KM तक पीछा किया और उसके बाद परमानंद ने फायरिंग शुरू कर दी थी।

परमानंद यादव लॉरेंस गैंग का बिहार प्रभारी है, वो बिहार-झारखंड मे गैंग से जुड़े काम देखता है। पटना सहित बिहार और झारखंड में हत्या-लूट जैसे 24 से अधिक संगीन केस दर्ज हैं। मुठभेड़ मसौढ़ी थाना इलाके में हुई है।

वहीं 11 जनवरी की रात पटना के मनेर में पुलिस ने कुख्यात नीतीश यादव का हाफ एनकाउंटर किया। नीतीश पर एक स्वर्ण कारोबारी को लूटपाट के दौरान गोली मारने का आरोप है।

इससे पहले 2 जनवरी को हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मैनेजर राय जख्मी हुआ था। पुलिस के अनुसार, पटना एसटीएफ और खगौल पुलिस की कुख्यात अपराधी मैनेजर राय से हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब 6 राउंड गोलियां चलाई गईं।

मुठभेड़ में अपराधी मैनेजर राय के पैर में गोली लगी। घायल अपराधी को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से दो कारतूस और एक कट्टा बरामद किए। मामला खगौल थाना क्षेत्र के पास का है। मैनेजर राय पर हत्या, रंगदारी समेत 20 केस है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

4 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

5 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

5 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

6 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

12 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

13 घंटे ago