Bihar

नवंबर तक चालू होगा दरभंगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, सालाना 23 लाख यात्री कर सकेंगे सफर, 54 फीसदी काम पूरा

दरभंगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल नवंबर तक चालू होगा. इसका 54 फीसदी काम पूरा हो चुका है. इसे जुलाई तक पूरी तरह तैयार होकर चालू होना था. लेकिन, बचे 46 फीसदी काम पूरा होने में 10 महीने और लगेंगे. ऐसे में नवंबर तक यह पूरी तरह तैयार होकर चालू हो पायेगा. नये एयरपोर्ट टर्मिनल के पूरी तरह फंक्शनल होने के बाद दरभंगा एयरपोर्ट से विमानों की परिचालन क्षमता चार गुना बढ़ जायेगी और सालाना 23 लाख यात्री सफर कर सकेंगे.

62800 वर्गमीटर में फैला टर्मिनल

दरभंगा एयरपोर्ट का निर्माणाधीन टर्मिनल 62800 वर्गमीटर में फैला है और यह तीन मंजिला है. इसमें नीचे बेसमेंट और ऊपर दो मंजिलें हैं, जिनमें ग्राउंड फ्लोर पर अराइवल और फर्स्ट फ्लोर पर डिपार्चर सेक्शन होगा. इसके साथ ही एयरफोर्स स्टेशन के पास बने सिविल एनक्लेव परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए मल्टी लेवल पार्किंग व अन्य यात्री सुविधाएं भी विकसित होंगी. इन सब पर 911 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

62800 वर्गमीटर में फैला टर्मिनल

दरभंगा एयरपोर्ट का निर्माणाधीन टर्मिनल 62800 वर्गमीटर में फैला है और यह तीन मंजिला है. इसमें नीचे बेसमेंट और ऊपर दो मंजिलें हैं, जिनमें ग्राउंड फ्लोर पर अराइवल और फर्स्ट फ्लोर पर डिपार्चर सेक्शन होगा. इसके साथ ही एयरफोर्स स्टेशन के पास बने सिविल एनक्लेव परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए मल्टी लेवल पार्किंग व अन्य यात्री सुविधाएं भी विकसित होंगी. इन सब पर 911 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

एप्रन में एक साथ खड़े हो सकेंगे सात विमान

दरभंगा एयरपोर्ट के निर्माणाधीन टर्मिनल के एप्रन में एक साथ सात विमान खड़े हो सकेंगे. इसके लिए यहां सात पार्किंग-बे बनाये जा रहे हैं. अभी यहां केवल दो पार्किंग-बे हैं. ऐसे में नये टर्मिनल के बनने के बाद विमानों की परिचालन क्षमता लगभग चार गुनी बढ़ जायेगी. अभी यहां से केवल 16 फ्लाइटों का परिचालन हो रहा है, जो बढ़ कर 64 तक हो सकती है.

दरभंगा यात्रियों की संख्या की दृष्टि से देश के सबसे तेजी से बढ़ते एयरपोर्ट में से एक है और फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर में वर्तमान एयरपोर्ट के चलने के कारण यहां विस्तार की अधिक गुंजाइश नहीं है, जिसको देखते हुए नये टर्मिनल को बनाने की योजना बनी. नये टर्मिनल भवन के बनने के बाद इस एयरपोर्ट के विकास की गति और भी तेज होगी.

रीकारपेटिंग से और भी बेहतर हुआ 2743 मीटर लंबा रनवे

2743 मीटर लंबा एयरफोर्स रनवे बोइंग और एयरबस जैसे विमानों के उड़ने और उतरने के लिए पर्याप्त है. लिहाजा ये विमान पटना की तुलना में दरभंगा में अधिक आसानी से उतर सकते हैं. यात्री विमानों के उड़ने और उतरने के लिए रनवे को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए इसकी रीकारपेटिंग की गयी है और ऊपर कोलतार की नयी लेयर चढ़ायी गयी है.

इससे रनवे की ग्रिप और भी बेहतर हो गयी है और यहां उतरने वाले विमानों का ब्रेक इससे बेहतर काम करने लगा है, जिससे लैंडिंग में सुविधा बढ़ गयी है. दरभंगा एयरपोर्ट के जीएम प्रोजेक्ट एस राजा रेड्डी ने कहा कि हम तेजी से दरभंगा एयरपोर्ट के नये टर्मिनल के निर्माण का प्रयास कर रहे हैं. इस वर्ष अंत तक यह चालू हो जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

13 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

20 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

20 घंटे ago