Bihar

वैलेंटाइन-डे, गर्लफ्रेंड का हाथ छुड़वाकर बॉयफ्रेंड को थमाई हनुमान चालीसा:पटना में हिंदू संगठनों का विरोध; बोले- जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना

पटना में हिंदू शिव भवानी सेना ने वैलेंटाइन-डे का विरोध किया है। पटना बुद्धा स्मृति पार्क पहुंचे कपल्स को कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा बांटी। इस दौरान कई जोड़े ऐसे थे जिनके हाथ छुड़वाकर उन्हें हनुमान चालीसा दी गई।

हिंदू शिव भवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार शिव रुद्र ने कहा, ‘भारत की संस्कृति में वैलेंटाइन का कहीं भी जिक्र नहीं है। अगर लोग समाज में अश्लीलता फैलाने की कोशिश की जाएगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे।

समाज में लव जिहाद फैलाने की कोशिश होगी तो हम जवाब देंगे। हम पार्कों में जा रहे हैं। बिहार के सभी सार्वजनिक स्थानों पर हमारी नजर है। हम प्रेमी जोड़ों को हनुमान चालीसा दे रहे हैं।’

हिंदू शिव भवानी सेना ने पटना में पोस्टर भी लगाए हैं। इसमें लिखा है, ‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना कोना।’ इसके अलावा पोस्टर में आगे लिखा है- ‘वैलेटाइन डे इसदिन बाबू सोना नहीं, पुलवामा के शहीदों को नमन दिवस।’

पोस्टर में दावा किया गया है कि वैलेंटाइन डे और वैलेंटाइन वीक भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। इससे समाज में अश्लीलता बढ़ती है।

पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि 14 फरवरी को अगर कोई ‘बाबू-सोना’ जैसे दिखावटी नामों का इस्तेमाल कर सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत करता पाया गया तो संगठन सामाजिक और नैतिक रूप से इसका विरोध करेगा।

संगठन ने प्रशासन से भी मांग की है कि पार्क, कॉलेज परिसर और सार्वजनिक जगहों पर निगरानी बढ़ाई जाए। शहर के कई इलाकों में लगाए गए धमकी वाले इन पोस्टर्स के सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है।

पटना पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गई है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या लोगों को डराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी संगठन या व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई सार्वजनिक जगहों पर लोगों को परेशान करता है या माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

वैलेंटाइन डे से पहले पोस्टर विवाद के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। साथ ही शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

16 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

18 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago