Bihar

गया जी में BDO राकेश कुमार 50000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 1 लाख की रखी थी डिमांड

गयाजी में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार 50,000 रुपए घूस लेते गिरफ्तार हो गए हैं। उन्हें निगरानी ने रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई नगर प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी की शिकायत पर की गई है। गिरफ्तारी के बाद बीडीओ को निगरानी की टीम पटना ले गई है। मामला 15वीं वित्त आयोग की योजना से जुड़ा है।

सुचिता रंजनी के अनुसार, स्कूल की चहारदीवारी निर्माण योजना को पास कराने के एवज में बीडीओ राकेश कुमार ने 1 लाख की मांग की थी। सौदा किस्तों में तय हुआ। पहली किस्त 50 हजार सोमवार को दी जानी थी। प्रमुख ने निगरानी से शिकायत कर दी। शिकायत के बाद निगरानी ने सत्यापन कराया। योजना बनाई गई। तय समय पर नगर प्रखंड कार्यालय स्थित प्रमुख के चेंबर में रकम दी गई। शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच जैसे ही बीडीओ ने पैसे लिए, निगरानी टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया।

पहले भी फाइल बढ़ाने के लिए रुपए मांगे थे

प्रमुख सुचिता रंजनी ने आरोप लगाया कि बीडीओ की ओर से पहले भी योजनाओं की जांच और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर पैसों की मांग की जाती रही है। यह पहली बार नहीं है। बीडीओ का व्यवहार शुरू से संदिग्ध रहा। प्रखंड कर्मियों से भी पूछताछ कराई जा सकती है।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने बीडीओ के कार्यालय और आवास पर तलाशी शुरू कर दी है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। नगदी और संपत्ति से जुड़े बिंदुओं की भी जांच हो रही है।

निगरानी विभाग के डीएसपी सत्येंद्र राय ने बताया कि रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज होने के बाद पूरी प्रक्रिया के तहत जाल बिछाया गया। बीडीओ को 50 हजार लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। कुल 1 लाख रुपए बीडीओ ने मांगे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

4 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

10 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

22 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

23 घंटे ago