Bihar

बिहार में ‘पुलिस दीदी’ का होगा गठन, सम्राट चौधरी बोले- हर पुलिस लाइन में खुलेगा स्कूल

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन हंगामेदार रहा. सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखे. आरोप-प्रत्यारोप के बीच सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया. वहीं उन्होंने ‘पुलिस दीदी’ योजना का भी ऐलान किया.

सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है तो विपक्ष को दर्द हो रहा है. सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है. हर थाने में जनता दरबार लगाया जा रहा है. इसकी नियमित मॉनिटरिंग हो रही है. उन्होंने बताया कि प्रमंडल से लेकर जिला स्तर तक STF की तैनाती की गई है. पुलिस को सख्ती से कार्रवाई की खुली छूट दी गई है. इसी दौरान विपक्षी सदस्य वाकआउट कर सदन से बाहर चले गए.

पप्पू यादव पर तंज, फिर पलटवार

सम्राट चौधरी ने सांसद पप्पू यादव पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि पुलिस के डर से अब हाथी भी बीमार पड़ रहा है. वहीं वही व्यक्ति एयरपोर्ट पर कहता है कि बिहार पुलिस चींटी नहीं मार पाई. इस पर पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखा जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि “नाबालिग था, अब बंदर बन गया है, इस बंदर के हाथ में बिहार है.” बयान के बाद सियासत और तेज हो गई.

‘लालू राज’ बनाम ‘सुशासन’ की बहस

सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद के समय जेल से हुकूमत चलती थी. अब व्यवस्था बदली है. सभी जेलों में CCTV कैमरे लगे हैं. ऑनलाइन निगरानी की जा रही है. कौन अपराधी से मिलने आ रहा है, इसकी रिकॉर्डिंग हो रही है. उन्होंने दावा किया कि बिहार पहला राज्य है जहां जेल के अंदर बड़ी संख्या में बंदी पढ़ाई कर रहे हैं. 1256 कैदी 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं.

बिहार पुलिस में ‘पुलिस दीदी’ योजना

डिप्टी सीएम ने नई योजनाओं का भी ऐलान किया. बिहार पुलिस में ‘पुलिस दीदी’ का गठन होगा. 1500 स्कूटी और 2500 बाइक खरीदी जाएंगी. सभी पुलिस लाइन में जीविका दीदी रसोई शुरू होगी. हर पुलिस लाइन में एक स्कूल खोला जाएगा. अग्निवीर जवानों को आरक्षण के तहत नियुक्ति दी जाएगी.

UGC एक्ट पर भी बवाल

माले विधायक संदीप सौरभ ने UGC एक्ट के समर्थन में बयान दिया. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव खत्म करने के लिए यह जरूरी है. उनके बयान पर हंगामा हुआ. स्पीकर ने कुछ शब्द कार्यवाही से हटाने का निर्देश दिया. बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने इसका विरोध किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष को ब्राह्मणवाद की समझ नहीं है. बयानबाजी के बीच सदन में माहौल गर्म रहा.

दिन भर छाया रहा टकराव

पूरे दिन सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक रही. सरकार ने अपने काम गिनाए. विपक्ष ने सवाल उठाए. बजट सत्र का 14वां दिन राजनीतिक आरोपों और पलटवारों के नाम रहा.

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार वारंटी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोरदिवा गांव में छापेमारी कर…

39 मिनट ago

समस्तीपुर मंडल कारा में विचाराधीन कैदी के पास से मोबाइल बरामद, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : मंडल कारा में तलाशी अभियान के दौरान एक विचाराधीन कैदी के पास से…

1 घंटा ago

महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : फागुन की मस्ती और रंगों के आगमन के साथ ही शहर में होली…

2 घंटे ago

सिर्फ फरवरी माह में अब तक 35 रे’प की वारदात, सदन में राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा; क्या बोले मंत्री

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष के सदस्य नीतीश…

9 घंटे ago

‘IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी …’, विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सवाल-जवाब…

12 घंटे ago

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

15 घंटे ago