Bihar

12 साल की उम्र में बिहार छोड़ने वाला मुजफ्फरपुर का लड़का बना ब्रिटेन सरकार में AI मंत्री, 20 साल बाद लौटे जन्मभूमि

बिहार के मुजफ्फरपुर की गलियों से निकलकर लंदन की सत्ता के गलियारों तक पहुंचने वाले कनिष्क नारायण आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ब्रिटेन (UK) के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑनलाइन सुरक्षा मंत्री के रूप में 20 साल बाद जब कनिष्क अपनी जन्मभूमि लौटे, तो पटना से मुजफ्फरपुर तक ‘बिहार के लाल’ का भव्य स्वागत हुआ।

शनिवार को उन्होंने पटना में राज्यसभा सांसद और JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की और बिहार की बदलती तस्वीर देख भावुक हो गए।

कनिष्क नारायण का जन्म मुजफ्फरपुर जिले के दामूचक (सोधों हाउस) में हुआ था। उनकी शुरुआती यादें इसी मिट्टी से जुड़ी हैं। महज 12 साल की उम्र में उनका परिवार वेल्स (UK) चला गया था। वहां के शुरुआती दिन काफी संघर्षपूर्ण थे, संसाधनों की कमी के बावजूद कनिष्क ने कभी हार नहीं मानी। 20 साल बाद जब वे मंत्री बनकर अपनी जन्मभूमि लौटे, तो उन्होंने पुरानी यादों को ताजा किया। उन्होंने साफ कहा कि बिहार की मिट्टी की महक आज भी उनके जहन में बसी हुई है।

कनिष्क की शिक्षा की कहानी किसी को भी प्रेरित कर सकती है। उन्होंने ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित ईटन कॉलेज से पढ़ाई की, जहां भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी शिक्षा ली थी। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र और अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। स्कॉलरशिप के दम पर दुनिया के टॉप संस्थानों में पढ़ना उनके टैलेंट का प्रमाण है। आज वे अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि से आने वाले वेल्स के पहले सांसद और ब्रिटिश कैबिनेट के अहम सदस्य हैं।

पटना में राज्यसभा सांसद और JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के साथ हुई शिष्टाचार मुलाकात में बिहार के भविष्य पर गहन चर्चा हुई। कनिष्क ने बिहार में हुए बुनियादी ढांचे के विकास और बिजली-सड़क की बेहतर स्थिति की जमकर तारीफ की। उनका मानना है कि बिहार अब केवल मजदूरों का प्रदेश नहीं रहा, बल्कि यह AI और टेक्नोलॉजी का ग्लोबल हब बनने की क्षमता रखता है। इस मुलाकात ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में ब्रिटेन और बिहार के बीच तकनीकी निवेश के नए दरवाजे खुल सकते हैं।

कनिष्क नारायण मुजफ्फरपुर के एसकेजे (SKJ) लॉ कॉलेज में शनिवार को “डिजिटल भविष्य को सुरक्षित करना और AI नवाचार” विषय पर व्याख्यान देंगे। कॉलेज प्रबंधन और उनके चाचा जयंत कुमार ने उनके स्वागत की खास तैयारी की है। इस कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. संजय कुमार सिंह और विधायक समृद्ध वर्मा भी मौजूद रहेंगे। कनिष्क यहां युवाओं को बताएंगे कि कैसे तकनीक के जरिए दुनिया को बदला जा सकता है और साइबर खतरों से निपटा जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

9 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

20 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

20 घंटे ago