Bihar

अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर शिवानंद तिवारी का आया रिऐक्शन, नीतीश के बेटे निशांत पर भी बोले

पूर्व आईपीएस और विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले अमिताभ दास को शुक्रवार की शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई पर राजनीति शुरू हो गई है। वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि पूर्व पुलिस अधिकारी अमिताभ दास ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत पर जो आरोप लगाये हैं वह बिल्कुल अविश्वसनीय हैं। अमिताभ दास मानसिक तौर पर स्वस्थ व्यक्ति नहीं लग रहे हैं।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार लंबे समय से मुख्यमंत्री हैं। मां के नहीं रहने के बाद निशांत अपने पिता के साथ ही मुख्यमंत्री आवास में रहते हैं, लेकिन आज तक किसी भी विवाद में उनका नाम नहीं आया। कभी उनपर उंगली नहीं उठी। बल्कि लोगों को ताज्जुब होता है कि एक मुख्यमंत्री का बेटा इतना सरल कैसे हो सकता है। निशांत कुमार का व्यक्तित्व सबको पसंद है। अमिताभ दास उन्हें लेकर ऐसी बात क्यों लगा रहे हैं यह समझ से बाहर का विषय है। या तो वे मानसिक तौर बीमार हो गए हैं या फिर इसके पीछे कोई गहरा राज है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि अमिताभ दास मुझे कभी भी मानसिक तौर पर स्वस्थ व्यक्ति नहीं लगे। उन्होंने निशांत पर जो नीट छात्रा मामले से संबंधित आरोप लगाया है वह बिल्कुल अविश्वसनीय है। इस आरोप को विकृत मानसिकता की उपज कहा जा सकता है। शिवानंद तिवारी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में भी रह चुके हैं।

शुक्रवार को अमिताभ दास के घर पर पटना पुलिस की टीम पहुंची और छापेमारी की गई। उनके आवास पाटलिपुत्र कॉलोनी में पटना स्काइज अपार्टमेंट में चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस पहुंची और छापेमारी की गई। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान अमिताभ दास की तबीयत बिगड़ गई। उनके हेल्थ चेकअप के लिए मेडिकल टीम को बुलाया गया। अमिताभ दास पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल की NEET छात्रा रेप-मौत केस में सोशल मीडिया पर भ्रामक और उत्तेजक पोस्ट डालने का आरोप लगाया गया। अमिताभ दास पर छात्रा की निजता का हनन करने का भी आरोप लगा। 3 थानों की पुलिस उनके आवास पर तलाशी और छापेमारी की।

आज अमिताभ दास को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पूर्व आईपीएस पर राज्य के एक संवेदनशील कांड में जांच को प्रभावित करने की नीयत से गलत और तथ्यहीन बात करने का आरोप गलाया गया है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर सियासत तेज हो सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

7 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

9 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

22 घंटे ago