Bihar

बिहार: चलती ट्रेन में यात्री से पुलिसवालों ने छीना 1.44 करोड़ का सोना, थानाध्यक्ष ही निकला मास्टरमाइंड, भेजा गया जेल

तस्वीर : सोना जेवर सांकेतिक

बिहार के गया में चलती ट्रेन में सोना लूटने वाले GRP के थानाध्यक्ष सहित 4 जवानों पर पटना रेल एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले गया जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह आखिरकार खुद सलाखों के पीछे पहुंच गए।

क्या है पूरा मामला?

22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहे कारोबारी के स्टाफ से 1 किलो सोना लूट की घटना पिछले 21 नवंबर को हुई थी। इस मामले में गया रेल थाना 29 नवंबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। पटना रेल एसपी के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने सीडीआर से यह खुलासा हुआ कि सभी जीआरपी जवान और थानाध्यक्ष की संलिप्तता है।

घटना के बाद बुधवार को गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर रेल कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सोना लूट मामले की जांच के लिए तीन डीएसपी की एसआईटी टीम बनाई गई।

किसी को ना बताने की दी थी धमकी

ट्रेन में सफर कर रहे पीड़ित धनंजय शाश्वत से जीआरपी के जवानों ने 1 करोड़ 44 लाख रुपये का 1 किलो सोना मारपीट कर लूट लिया था। गया जंक्शन पहुंचने के पहले ही जीआरपी जवानों ने घटना को अंजाम दिया और फिर उसे टिकट कराकर भेज दिया गया। साथ ही किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी भी दी थी।

रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद संलिप्त 4 जवान करन कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रणंजय कुमार और आनंद मोहन सहित परवेज आलम और रेल थाना का पूर्व चालक सीताराम फरार है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

8 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

15 घंटे ago