Bihar

एक साल बाद भी अनसुलझी बनी हुई है शिक्षक ह’त्याकांड, न्याय की आस में परिजन, समस्तीपुर पुलिस के हाथ अब तक खाली

समस्तीपुर/हलई : हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत अंतर्गत जोरपुरा में शिक्षक चितरंजन कुमार की नृशंस हत्या को एक वर्ष से अधिक बीत चुका है, लेकिन आज तक पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है। तमाम प्रयासों के बावजूद हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, परिजन न्याय की उम्मीद लगाए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

हत्या के बाद शिक्षकों के संगठनों ने लगातार विरोध प्रदर्शन कर मामले के शीघ्र उद्भेदन की मांग की, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी। परिजनों का साफ आरोप है कि पुलिस की शिथिलता और उदासीन रवैये के कारण यह मामला फाइलों में दबकर रह गया है।

घटना के बाद तत्कालीन एसपी ने स्वयं मामले की निगरानी करते हुए जल्द निष्पादन के निर्देश दिए थे, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद निर्देश केवल कागजों तक ही सीमित रह गए। जोरपुरा पंचायत में कार्यरत शिक्षक चितरंजन कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुरुआत में इस वारदात को प्रेम प्रसंग या वाहन लूट से जोड़कर देखा गया, लेकिन न तो बाइक की लूट हुई और न ही किसी अन्य एंगल की पुष्टि हो सकी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद दर्ज प्राथमिकी के बावजूद पुलिस अब तक अपराधियों की शिनाख्त तक नहीं कर पाई है। गिरफ्तारी तो दूर, हत्या की गुत्थी आज भी पुलिस के लिए एक अबूझ पहेली बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि हत्यारे चाहे किसी भी मांद में छिपे हों, कानून के हाथ लंबे हैं और लगातार छानबीन जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। हालांकि, एक साल से इंतजार कर रहे परिजनों और शिक्षकों के सब्र की अब परीक्षा होती नजर आ रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

8 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

15 घंटे ago