Bihar

जब अहंकार सिर पर चढ़ जाता है… ‘अपने-पराए’ का जिक्र कर लालू की बेटी रोहिणी ने किस पर साधा निशाना?

आरजेडी चीफ लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने अपने ही परिवार के सदस्यों पर तीखा हमला बोला है, जिसे सीधे तौर पर उनके भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके इस बयान को राजद के अंदर चल रहे मतभेद और पारिवारिक खींचतान का संकेत माना जा रहा है।

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा कि किसी बड़ी और सिद्दत से खड़ी की गई विरासत को खत्म करने के लिए बाहरी लोगों की जरूरत नहीं होती, बल्कि अपने ही और कुछ नए बने अपने ही इसके लिए काफी होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सबसे ज्यादा हैरान करने वाला तब होता है, जब जिस पहचान और वजूद की वजह से किसी का अस्तित्व होता है, उसी पहचान को मिटाने के लिए अपने ही लोग बहकावे में आकर आगे आ जाते हैं। जब विवेक पर पर्दा पड़ जाता है, अहंकार सिर पर चढ़ जाता है। तब ‘विनाशक’ ही आंख – नाक और कान बन बुद्धि – विवेक हर लेता है।

हालांकि रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके शब्दों और हालिया राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए इसे तेजस्वी यादव पर निशाना माना जा रहा है। इससे पहले भी रोहिणी आचार्य के कई बयान चर्चा में रहे हैं, जिनमें उन्होंने पार्टी और परिवार से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी थी। उनके इन बयानों को कभी लालू प्रसाद यादव की विरासत से जोड़कर देखा गया, तो कभी राजद की वर्तमान रणनीति पर सवाल उठाने के रूप में लिया गया।

रोहिणी के इस ताजा पोस्ट के बाद बिहार की सियासत में अटकलों का दौर तेज हो गया है। विपक्षी दल इसे राजद की अंदरूनी कलह का उदाहरण बता रहे हैं, जबकि पार्टी के अंदर इस मुद्दे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहिणी आचार्य के इस बयान का आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति और राजद की आंतरिक राजनीति पर क्या असर पड़ता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

11 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

15 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

20 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

20 घंटे ago