Bihar

रोहिणी आचार्य का CM नीतीश पर तीखा हमला, पूछा- बिहार में बेटियों के खिलाफ क्यों नहीं रुक रहे अपराध?

बिहार में लड़कियों के खिलाफ अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग रोज बहन – बेटियों के साथ अत्याचार और यौनाचार हो रहा है, फिर भी सरकार गहरी नींद में सोई हुई है।

रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संबोधित X पोस्ट में कहा, “माननीय मुख्यमंत्री जी… ये शर्म का विषय है कि क़ानून के राज के आपके तमाम दावों के बावजूद बिहार में बेटियां असुरक्षित हैं।”

उन्होंने आगे लिखा कि दुःखद सच्चाई ये है कि सरकार की संवेदनहीनता, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकारी – प्रशासनिक उदासीनता और नाकामी की वजह से बहन – बेटियों के लिए बिहार तनिक भी सुरक्षित नहीं रह गया है। हैरानी की बात है कि पूरे प्रदेश में लगभग रोज बहन – बेटियों के साथ अत्याचार – दुराचार – यौनाचार हो रहा है , फिर भी सरकार गहरी नींद में सोई हुई है।

रोहिणी के तीखे सवाल

रोहिणी ने CM से पूछा, “ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिहार में अपराधियों को कानून का रत्तीभर भी भय नहीं है ? आपके तमाम निर्देशों के बावजूद बेटियों के प्रति हिंसक व् यौन अपराध की घटनाएं खत्म होने का नाम क्यों नहीं ले रही हैं ? क्या बिहार में अपराधियों के बीच ये धारणा कायम हो चुकी है कि वो अपराध करने के बाद भी बड़ी आसानी से बच जाएंगे ?”

रोहिणी आचार्य ने तस्वीर के माध्यम से दो घटनाओं का जिक्र किया है। इसमें से एक घटना सारण की है, जहां नाबालिग के गर्दन में चाकू रखकर 3 युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वहीं, दूसरी घटना पटना की है, जिसमें एक युवती को जिंदा जलाने की खबर सामने आई है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

2 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

3 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

3 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

4 घंटे ago