Bihar

आप मेरे बाप मत बनिए, जितना बर्दाश्त…, रवि किशन के पैर छूने वाले तंज पर खेसारी का पलटवार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने रवि किशन के ‘पैर छूने’ वाले बयान पर करारा जवाब दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान अपनी बात रखते हुए खेसारी ने कहा कि मुझे घेरने और बदनाम करने की हर रोज साजिश होती है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। महफिल उनकी होती है लेकिन पूरी रात चर्चा खेसारी की होती है। मुझे गिराने की हर समय कोशिश होती है लेकिन जिसे जनता ने बनाया है, उसे कोई आम इंसान नहीं गिरा सकता। यह भी कहा कि आप उतना ही बोलिए जितना बर्दाश्त हो सके।

“मेरे बाप श्री मंगरू यादव हैं, आप मत बनिए”

रवि किशन ने गोरखपुर महोत्सव के दौरान खेसारी लाल यादव के पैर छूने के तरीके पर तंज कसा था। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ रवि किशन ने खेसारी का मजाक उड़ाया था। इससे खेसारी काफी आहत नजर आए। खेसारी ने रविकिशन की स्टाइल में ही कहा कहते हैं कि पहले यहां छूता था, फिर वहां छूता है। भाई साहब, शुक्र कीजिए कि आपका सम्मान करने वाला आपका यह भाई है। आजकल तो बेटा अपने बाप का पैर नहीं छूता। मेरे पिता का नाम श्री मंगरू यादव है, आप मेरे बाप मत बनिए। मैं आपको मानता हूँ, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मेरे बाप हो गए।”

मैं हवाई यात्रा से नहीं, गरीबी से आया हूँ

अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए खेसारी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “मैं कोई ऊपर से टपक कर स्टार नहीं बना। मैं दुनिया के छह-सात फिल्म स्टारों के घरों में नौकर रहा हूँ। मैं गरीबी को जानता हूँ, मैं प्रोसीजर (प्रक्रिया) से बड़ा बना हूँ। मैं हवाई यात्रा करके नहीं आया, जमीन से उठकर यहाँ तक पहुँचा हूँ।”

फिर मिलोगे, फिर पैर छूऊंगा क्योंकि ये मेरे संस्कार हैं

खेसारी ने अपनी शालीनता दिखाते हुए कहा कि रवि किशन चाहे उन्हें कितना भी गिराने की कोशिश करें, वे झुकना नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, “आप उतना ही बोलिए जितना बर्दाश्त हो सके। आप फिर मिलेंगे, तो मैं फिर आपके पैर छूऊंगा, क्योंकि यह मेरे संस्कार में है। मुझे गिराने की कोशिश मत कीजिए, मैं लोगों के दिलों में रहना चाहता हूँ।”

सियासी हार और जनता का बल

चुनावों का जिक्र करते हुए खेसारी ने कहा कि उन्हें पता है कि वे हारे नहीं थे, क्योंकि उन्होंने लोगों का दिल जीता है। उन्होंने जनता की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उनकी असली ताकत उनके चाहने वाले हैं, कोई गॉडफादर नहीं।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

5 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

9 घंटे ago