Bihar

पश्चिमी चंपारण से वैशाली तक; सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री की पहले चरण की यात्रा 16 जनवरी को पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी और 24 जनवरी को वैशाली में समाप्त होगी। इस क्रम में मुख्यमंत्री 17 जनवरी को पूर्वी चंपारण, 19 जनवरी को सीतामढ़ी व शिवहर, 20 जनवरी को गोपालगंज, 21 जनवरी को सीवान, 22 जनवरी को सारण, 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर और 24 जनवरी को वैशाली में होंगे।

इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने सभी विभागों को अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव. सचिवों के साथ-साथ सभी प्रभारी सचिव, डीजीपी, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी, जिलाधिकारी, एसएसपी, एसपी को पत्र लिखकर जानकारी दे दी है। चौधरी ने अपने पत्र के साथ समीक्षा बैठक को लेकर विस्तृत विवरण भी साझा किया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री जिलों में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यात्रा के क्रम में प्रगति यात्रा और सात निश्चय योजना से संबंधित योजनाओं के साथ-साथ जिलों की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा जिले की प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व कार्यारंभ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। समृद्धि यात्रा के दौरान जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को जानेंगे।

इसके साथ ही जिलास्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि योजनाओं के स्थल निरीक्षण के समय संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व सचिव अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक के साथ-साथ निर्धारित विषयों से संबंधित विभागों के शीर्ष पदाधिकारी भाग लेंगे। किसी अपरिहार्य स्थिति में विभाग के दूसरे वरीयतम पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

2 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

5 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

5 घंटे ago