Bihar

CM नीतीश ने कहा-सम्राट बहुत आगे जाएंगे; बेटे की प्रशंसा सुन मुस्‍कुराए शकुनी चौधरी, बोले-मेरा सपना पूरा

राज्‍य के उपमुख्‍मंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी के प‍िता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी 90 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर रविवार को सम्राट चौधरी के आवास पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें सीएम नीतीश कुमार समेत बिहार सरकार के अन्‍य मंत्री व नेता भी शामिल हुए। गृह मंत्री के प‍िता से म‍िलकर उन्‍हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नीतीश कुमार और शकुनी चौधरी की आत्‍मीय मुलाकात के दौरान दोनों दिग्‍गज नेताओं के चेहरे पर मुस्‍कान कायम रही।

सीएम ने शकुनी चौधरी से बेटे सम्राट चौधरी की सराहना की। कहा क‍ि उनके बेटे बहुत अच्‍छा काम कर रहे हैं। बहुत आगे तक जाएंगे। बहुत अच्‍छे लड़के हैं। वे उनके साथ हैं।

इसके साथ ही उन्‍होंने शकुनी चौधरी से यह भी कहा कि आप पटना में रह‍िए तो आप से हम अक्‍सर म‍िलने आएंगे। यह सुनकर वे हंस पड़े।

इससे पूर्व सीएम ने सम्राट चौधरी, मंत्री व‍िजय चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष नंदकिशोर यादव आदि के साथ मिलकर जन्‍मदिन के दीये जलाए। गुब्‍बारे भी उड़ाए।

मौके पर मी‍ड‍िया से बातचीत में शकुनी चाैधरी ने कहा कि मुख्‍यमंत्री से पुराने द‍िनों की बातें हुईं। एक समय था जब लालू प्रसाद के आतंक को हटाने के लिए लव-कुश समीकरण बनाया।

नीतीश कुमार उसी की देन हैं। जॉर्ज फर्नांड‍िस का नेतृत्‍व था। जो बीज मैंने बोया वह आज फलीभूत है। लवकुश का बेटा सीएम और डिप्‍टी सीएम है। मेरा सपना पूरा हुआ है।

इधर सम्राट चौधरी ने अपने प‍िता के जन्‍मदिन की तस्‍वीरें अपने एक्‍स हैंडल पर साझा की हैं। उन्‍होंने ल‍िखा है- आज सरकारी आवास पर पूज्य पिताजी शकुनी चौधरी जी के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के प्रदेा अध्‍यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई अन्‍य नेता पहुंचे और शुभकामनाएं दीं।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

5 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

12 घंटे ago