नये साल की शुरूआत के साथ ही हवाई यात्रियों को झटका लगा है। अभी न मौसम का व्यवधान है और न ही कोई तकनीकी कारण, इसके बावजूद इंडिगो की पूर्णिया से दिल्ली की फ्लाइट 19 से 26 जनवरी तक कैंसिल कर दी गयी है। पूर्णिया से दिल्ली की इंडिगो की फ्लाइट की 19 से 26 जनवरी तक बुकिंग नहीं हो रही है। इस बारे में न ही कोई आधिकारिक सूचना दी गयी है।
एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि कुछ यात्रियों ने इस बारे में जानकारी दी है। मगर उनके पास अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। इधर, इंडिगो के एक अधिकारी ने बताया कि 19 से 26 जनवरी तक इंडिगो की पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट कैंसिल है। इसका ठोस कारण वह अभी नहीं बता पाएंगे। हालांकि, इस दौरान पूर्णिया से दिल्ली और कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट का रोजाना परिचालन जारी रहेगा।
बता दें कि पूर्णिया से दिल्ली और हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट की 26 अक्टूबर को एक साथ शुरूआत की गयी थी। पूर्णिया समेत सीमांचल व कोसी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इससे काफी सहूलियत मिल रही है। रोज फ्लाइट में 200 के करीब यात्री सफर करते हैं।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…