मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत मंत्रियों ने बुधवार को अपनी संपत्ति की घोषणा की। अपने मंत्रियों की तुलना में उनके पास काफी कम संपत्ति है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास नकदी के रूप में 20,552 रुपये है। उनके पास निजी वाहन के रूप में कार (इको स्पोर्ट्स व टाइटेनियम) है जिसकी कीमत 11 लाख 32 हजार 753 रुपये है। इको स्पोर्ट्स कार 2015 मॉडल की है।
10 गायें और 13 बछड़े हैं गोशाला में
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास महज 1.65 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वे गाय पालन करते हैं। उनके पास दस गायें और 13 बछड़े हैं। इनकी कीमत 1.45 लाख रुपये हैं।
उनके पास 20 ग्राम सोने की दो अंगूठी है। एक मोती लगी चांदी की अंगूठी भी है। इसके अलावा उनके पास घरेलू उपयोग की सामग्री एसी, एयरकूलर, कंप्यूटर, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवेन, ओटीजी और एक्सरसाइज साइकिल है।
एसी की कीमत 38, 200, वाशिंग मशीन 20, 500, ट्रेडमिल की कीमत 35 हजार रुपये है। मुख्यमंत्री के पास न तो कोई कृषि भूमि है न व्यावसायिक जमीन।
दिल्ली के द्वारिका में एक हजार वर्गफीट का एक फ्लैट है। इसे उन्होंने वर्ष 2004 में 13.78 लाख रुपये में खरीदा था। यही मुख्यमंत्री की सबसे कीमती संपत्ति है। उनके ऊपर बैक का ऋण नहीं है। न कोई सरकारी बकाया है। उनके ऊपर कोई कर देयता भी नहीं है।
मुख्यमंत्री की संपत्ति: एक नजर में
स्टेट बैंक के पटना सचिवालय ब्रांच में 27, 217.56 रुपये, संसद भवन दिल्ली ब्रांच में 3,358 रुपये तथा पंजाब नेशनल बैंक के बोरिंग रोड ब्रांच में 27, 191 रुपये हैं।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…