Bihar

बिहार: 26 जनवरी पर मास्टर साहब को स्कूल से ले गई पुलिस; झंडोत्तोलन में ‘जिन्ना अमर रहे’ के नारे पर कार्रवाई

बिहार के सुपौल में एक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उस समय अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब एक शिक्षक ने भारत विरोधि नारे लगाए। झंडोत्तोलन के बाद महापुरुषों की जयकार करते करते मास्टर साहब जिन्ना अमर रहे के नारे लगाने लगे। उनके पीछे स्कूल के बच्चे भी बोलने लगे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल में ऐसा बवाल मचा कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस मास्टर जी को अपने साथ थाने पर ले गई। स्थानीय लोगों ने शिक्षक मंसूर आलम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। स्कूल के बच्चों ने बताया कि मंसूर आलम बच्चों को पाकिस्तान में जन्नत होने की बात बताते रहते हैं।

मामला किशनपु प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय, अभुवार का है। विद्यालय प्रांगण में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान गंभीर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुबह करीब 9 बजे राष्ट्रगान के उपरांत नारेबाजी के क्रम में एक शिक्षक द्वारा भारत विरोधी नारा लगाए जाने का आरोप सामने आया, जिससे विद्यालय परिसर में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राष्ट्रगान के बाद नारेबाजी के दौरान शिक्षक मंसूर आलम “मिस्टर जिन्ना अमर रहे” का नारा लगाने लगे। बच्चे भी उनके पीछे वैसा ही बोलने लगे। इससे शिक्षक व छात्रों के बीच असहजता फैल गई। इसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने वायरल कर दिया। संविधान और राष्ट्रीय भावना के खुले विरोध का आरोप लगाते हुए उपस्थित छात्र, शिक्षक और लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद स्थिति तेजी से गरमागई। समारोह स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी देखा गया। बड़ी संख्या में गांव के लोग जुट गए।

घटना की सूचना तत्काल किशनपुर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और थानाध्यक्ष ने शिक्षक मंसूर आलम को अपनी सुरक्षा में थाना पर ले गए। लोगों की भीड़ ने उनके खिलाफ देश विरोधि गतिविधि के तहत कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इधर स्कूल के बच्चों ने बताया कि मंसूर आलम कहते रहते हैं कि पाकिस्तान में जन्नत है। प्रधानाध्याक ने उक्त शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को आवेदन दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

11 मिनट ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

11 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

12 घंटे ago