Bihar

बरौली में निगरानी की टीम का छापा, 6500 रुपये रिश्वत लेते राजस्व अधिकारी गिरफ्तार

गोपालगंज के बिरौली प्रखंड कार्यालय स्थित अंचल कार्यालय में मंगलवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए अंचल के राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को 6,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी टीम ने यह कार्रवाई दाखिल-खारिज के नाम पर की जा रही अवैध वसूली की शिकायत के आधार पर की। गिरफ्तार अधिकारी के पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार, बघेजी गांव निवासी अमरेंद्र साह से 9.30 डिसमिल जमीन की दाखिल-खारिज के लिए राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह द्वारा 6,500 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। इससे आहत होकर अमरेंद्र साह ने इसकी लिखित शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत की जांच के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही राजस्व अधिकारी ने अपने चेंबर में रिश्वत की रकम ली, टीम ने छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद एक अन्य ग्रामीण ने भी निगरानी टीम के समक्ष आरोप लगाया कि उससे भी दाखिल-खारिज कराने के लिए 8000 रुपये की मांग की गई थी।

इस बयान के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। निगरानी टीम का नेतृत्व डीएसपी नागेंद्र कुमार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी राजस्व अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। टीम में डीएसपी अमरेंद्र पांडेय, इंस्पेक्टर संतोष दुबे, मनोज पासवान, अभिषेक कुमार और कुंदन कुमार शामिल थे। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल है।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

41 मिनट ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

48 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

56 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

59 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

4 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

4 घंटे ago