Bihar

घूसखोर अफसर को निगरानी ने दबोचा, मुजफ्फरपुर जिला कृषि पदाधिकारी 19 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

निगरानी की टीम ने मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार ठाकुर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पदाधिकारी को उनके मिठनपुरा के चर्च रोड स्थित निजी आवास से निगरानी टीम ने शनिवार को दबोचा। उनके जिम्मे कई पदाधिकारियों का चार्ज था। सुधीर कुमार ठाकुर बिहार के एक बड़े राजनेता के संबंधी बताए जा रहे हैं। निगरानी टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ ले गई है और गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। उनपर एक संविदा कर्मी से 2 लाख घूस मांगने का आरोप है। फिलहाल 19 हजार नगद लेते हुए उन्हें पकड़ा गया है। जानकारी मिली है कि उनकी नौकरी मात्र 3 माह ही बची थी। उससे पहले बड़ी कार्रवाई होने से विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी मिल रही है कि सुधीर कुमार ठाकुर डीएओ के अलावे आत्मा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, और सहायक निदेशक (शस्य) तिरहुत प्रमंडल के प्रभार में भी थे। उन्होंने कृषि विभाग के एक निविदा पर तैनात कर्मी संतोष कुमार से दो लाख की रिश्वत की मांग की थी। संविदा समाप्त होने के बाद संतोष कुमार को रिन्यूअल कराना था। सेवा विस्तार और दोबारा ज्वाइनिंग के बदले जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार ने 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बर बार आग्रह करने पर भी जब अधिकारी नहीं माने तो संतोष कुमार ने निगरानी का सहारा लिया। जानकारी के अनुसार संतोष 50 हजार की रकम लेकर पहुंचा था। लेकिन 19 हजार ही दे रहा था। तभी निगरानी की टीम ने अधिकारी को दबोच लिया।

कार्रवाई को लेकर निगरानी विभाग के डीएसपी मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी अधिकारी को घूस की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके आवास की भी तलाशी ली जा रही है ताकि अन्य आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेजों का पता लगाया जा सके। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को लेकर पटना रवाना हो गई है। उनसे पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी अधिकारी को निगरानी कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

13 घंटे ago