पटना में NEET छात्रा से रेप-मौत केस में FSL ने 5 लोगों के DNA सैंपल लिए हैं। जहानाबाद में लड़की की मां, पिता, मामा और भाई का सैंपल कलेक्ट किया गया है।
जेल में बंद शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष चंद्रवंशी और संचालक अंशु अग्रवाल की भी DNA जांच होगी। जल्द ही पुलिस बेऊर जेल जाकर मनीष का सैंपल लेगी या उसे रिमांड पर बाहर लाया जाएगा। इधर, परिवार के लोगों के ही सैंपल कलेक्ट करने से छात्रा के पिता ने जांच पर फिर सवाल उठाए हैं।
फॉरेंसिंक जांच में छात्रा के कपड़ों से स्पर्म मिला
छात्रा के परिजनों ने 10 जनवरी को पुलिस को कुछ कपड़े दिए थे। जिनकी फॉरेंसिंक जांच करवाई गई है। 2 दिन पहले ये जांच रिपोर्ट भी SIT को सौंपी गई थी। इसमें छात्रा के कपड़ों से स्पर्म मिला है।
इसके बाद FSL की टीम DNA टेस्ट की तैयारी कर रही है। जिसके लिए आज सैंपल लिए गए हैं। पुलिस को अब तक जिन लोगों पर शक है उनके DNA से इसका मिलान किया जाएगा।
FSL की रिपोर्ट आने के बाद PMCH की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी मुहर लग गई है। PMCH की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लिखा गया था कि यौन हिंसा से इनकार नहीं किया जा सकता है।
लापरवाही पर 2 थानेदार सस्पेंड
पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ रेप-मौत मामले में कार्रवाई करते हुए SSP ने शनिवार को चित्रगुप्त नगर थानेदार रौशनी कुमारी और कदमकुंआ के दारोगा हेमंत झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।
2 पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद गृह मंत्री सम्राट चौधरी सख्त दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के डीजीपी विनय कुमार, एडीजी, एसएसपी और पूरी SIT को तलब किया है। एसआईटी आठ दिन बाद भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई। बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी एसआईटी की वर्किंग से संतुष्ट नहीं हैं। इस पूरे मामले में विभाग की बहुत किरकिरी हुई है।
इसके साथ ही, रेप-मर्डर केस की जांच में CID की एंट्री हो गई है। रविवार सुबह CID की टीम शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची और जांच शुरू की। करीब 2 घंटे के बाद CID की टीम हॉस्टल की जांच-पड़ताल कर बाहर निकली। हालांकि, CID के अधिकारी ने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।
छात्रा के पिता ने DGP से पत्र लिखकर की 8 मांग
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…