Bihar

अब चलते-फिरते फाइव स्टार होटल से घूमें बिहार, एयरक्राफ्ट जैसा केबिन; बेडरूम-किचन-बाथरूम सहित 24 घंटे फ्री वाई-फाई

अगर आप बिहार को लग्जरी स्टाइल में एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. बिहार पर्यटन विभाग ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दो लग्जरी कैरावैन बसों की शुरुआत कर दी है. इन बसों को शुक्रवार को पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान मंत्री खुद भी कैरावैन में सवार होकर सफर करते नजर आए.

चलता-फिरता फाइव स्टार होटल

ये कैरावैन बस किसी होटल से कम नहीं हैं. बस के अंदर बेडरूम, बाथरूम, किचन, ड्रेसिंग एरिया जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं. पूरी बस एयर कंडीशन्ड है और 24 घंटे वाई-फाई की सुविधा दी गई है. सिक्योरिटी के लिए बस में 6 CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं.

दो बसों पर खर्च हुए 2.18 करोड़

दोनों कैरावैन बसों की कुल लागत करीब 2 करोड़ 18 लाख रुपये है. इन्हें ऑल इंडिया परमिट मिल चुका है, यानी देश के किसी भी पर्यटन स्थल की यात्रा इन बसों से की जा सकती है. बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध है.

बिहार ही नहीं, देश के कोने-कोने तक कर सकेंगे सैर

इन कैरावैन बसों के जरिए पर्यटक पटना, गया, राजगीर, बक्सर, जहानाबाद, नवादा, बांका, वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व समेत बिहार और देश के कई प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सैर कर सकेंगे.

ऑटोमेटेड लग्जरी सीट्स और बेडरूम

कैरावैन में 4 ऑटोमेटेड रिक्लाइनर सीट, 3 सीटर सोफा और 4 स्लीपर बर्थ दिए गए हैं. सीटें 360 डिग्री घूम सकती हैं और हर सीट के साथ मोटराइज्ड पर्दे, स्नैक टेबल और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट मौजूद हैं. बेडरूम में ऑर्थोपेडिक मैट्रेस लगाए गए हैं, जो कमर और सर्वाइकल के मरीजों के लिए आरामदायक हैं.

स्मार्ट टीवी से लेकर एयरक्राफ्ट जैसा स्टोरेज

बस में 43 इंच का स्मार्ट टीवी लगाया गया है. हर स्लीपर बर्थ में अलग टीवी दिया गया है. सामान रखने के लिए एयरक्राफ्ट जैसे ओवरहेड केबिन और सोफे के नीचे स्टोरेज स्पेस मौजूद है. इमरजेंसी एग्जिट की सुविधा भी दी गई है.

किचन में घर जैसी सुविधाएं

कैरावैन के किचन में इंडक्शन चूल्हा, फ्रिज, माइक्रोवेव और वाटर कूलर मौजूद है. बर्तन धोने के लिए वॉश बेसिन और स्टोरेज कंपार्टमेंट भी बनाए गए हैं, जिससे सफर के दौरान होटल की जरूरत नहीं पड़ेगी.

बाथरूम और ड्रेसिंग एरिया

बस में मरीन टॉयलेट, शॉवर एरिया, गर्म-ठंडे पानी की सुविधा दी गई है. बेडरूम में ड्रेसिंग एरिया और बड़ा आइना लगाया गया है, जहां आराम से तैयार हुआ जा सकता है.

जानिए किराया कितना है

75 रुपया प्रति किलोमीटर

न्यूनतम 250 किलोमीटर प्रतिदिन

किराया पर 5% जीएसटी अतिरिक्त

पटना में 12 घंटे और 75 किमी के लिए ₹11,000

एक दिन की बुकिंग करीब ₹20,000

ऐसे करें बुकिंग

ऑनलाइन बुकिंग: बिहार टूरिज्म की वेबसाइट

ऑफलाइन बुकिंग: सिख हेरिटेज भवन, दरोगा राय पथ और कौटिल्य विहार काउंटर

मोबाइल नंबर: 8544418209

बिहार टूरिज्म की ये लग्जरी कैरावैन बसें अब सफर को आरामदायक, सुरक्षित और शाही अनुभव में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आप बुक कर यात्रा कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

5 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

11 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

12 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

14 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

19 घंटे ago