पटना में रहकर मेडिकल परीक्षा की तैयारी करने वाली जहानाबाद की युवती की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस और सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और इसपर सियासत शुरू हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जन सुराज पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर जहानाबाद पहुंचे और युवती के परिजनों से मुलाकात की।
दरअसल, प्रशांत किशोर पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे। छात्रा की मौत में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ रेप भी हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।
इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि वर्तमान जांच अधिकारी उन पर दबाव बना रहे हैं और केस वापस लेने की बात कह रहे हैं। प्रशांत किशोर ने परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यदि प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रशासन से कोई चूक हुई है तो उसे सुधारा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमलोग कल पीड़िता के परिवार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करेंगे, ताकि हर हाल में बच्ची को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि न्याय नहीं मिला तो जन सुराज संविधान के दायरे में रहकर हर आवश्यक और लोकतांत्रिक कदम उठाएगा।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…