Bihar

‘सम्राट चौधरी के यहां रहता है रे? हम एंटी BJP हैं’, बिहार पुलिस के वीडियो से हेडक्वार्टर में खलबली

कहां रहता है रे…। हम एंटी बीजेपी हैं..। राजधानी के एक पुलिस स्‍टेशन का वीडियो तेजी से सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है।इसमें सिवि‍ल ड्रेस में द‍िख रहा व्‍यक्‍त‍ि पुलिसवाला प्रतीत होता है। बिहार के ड‍िप्‍टी सीएम सम्राट चौधरी (Deputy CM Samrat Choudhary) का नाम लेकर वह खुद को एंटी बीजेपी बता रहा है। बहरहाल स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि मामला क्‍या है और क‍िस थाने का है। फिलहाल मामले में पुलिस ने जांच का आदेश दिया है।

इसमें एक युवक को सिविल ड्रेस में पुलिस वाला जोरदार तमाचा जड़ते हुए गाली देता है और पूछता है, कहां रहता है रे? गाल सहलाते हुए युवक कहता है, सर बोरिंग रोड। इतना सुनते ही पुलिस वाला फिर कहता है, सम्राट चौधरी के यहां रहता है रे। हम बीजेपी एंटी हैं। युवक नहीं सर, नहीं सर कहते हुए सुनाई दे रहा है।

इसके बाद पुलिस वाला क‍िसी से मोबाइल पर बात करता है। इसके बाद बगल में खड़े एक व्‍यक्‍ति‍ के हाथ से पिलास लेता है। वह युवक की उंगली की ओर पिलास बढ़ाते हुए कहता है, तू चोर है रे। युवक गिड़गिड़ाता है, सर लाइफ खराब हो जाएगा। इतने में बगल वाला कहता है, छोड़ दीजिए, लाइफ खराब हो जाएगा।

इसके बाद वह जुर्माना की चर्चा करता है। पिलास की ओर इशारा करते हुए कहता, इसके लिए तुमको 10 गुना जुर्माना भरना होगा। युवक कहता है, हम 10 गुना जुर्माना भर देंगे।

वीडियो एक्‍स प्‍लेटफॉर्म पर तेजी से ट्वीट, रीट्वीट किया जाने लगा। तरह-तरह के कमेंट आने लगे। इसके बाद बिहार पुलिस के आधिकारिक एक्‍स हैंडल से इसपर संज्ञान लिया गया है। इसपर लिखा गया है, जांच एवं आवश्‍यक कार्रवाई हेतु साइबर थाना पटना को प्रेष‍ित।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago