Bihar

बेटे निशांत के साथ नालंदा पहुंचे सीएम नीतीश, कुछ पल के लिए भावुक हो गया पूरा माहौल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी की 16वीं पुण्यतिथि पर हरनौत प्रखंड स्थित पैतृक गांव कल्याणबीघा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्मृति वाटिका में पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री कुछ क्षणों तक शांत भाव से ध्यानमग्न रहे, जिससे माहौल पूरी तरह भावुक हो गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। उनके भाई और पुत्र निशांत कुमार ने भी स्वर्गीय परमेश्वरी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सांसद, मंत्री, विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने माता के साथ-साथ अपने पिता स्वर्गीय राम लखन सिंह वैद्य और पत्नी स्वर्गीय मंजू देवी की प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने स्मृति वाटिका परिसर का भ्रमण किया और वहां की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने गांव के ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, सिंचाई और रोजगार से जुड़े मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नीतीश कुमार के पहुंचने के उनके गांव कल्याण बिगहा में काफी उत्साह का माहौल दिखा। मुख्यमंत्री से मिलने बड़ी तादाद में कई गावों के लोग जुट गए। मुख्यमंत्री के आने से काफी चहल पहल दिखा। लोगों ने अपनी समस्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

3 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

14 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

14 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

15 घंटे ago