Bihar

बिहार में फिर बढ़ेगी ठंड, 20-21 जनवरी को बारिश होने के आसार

बिहार के कई जिलों में धूप निकलने के बाद से ठंड से राहत मिली है। हालांकि, पहाड़ों पर अचानक शुरू हुई बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में एक बार फिर ठंड बढ़ गई। आने वाले दिनों में इसका असर बिहार में भी देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते बिहार में फिर से ठंड बढ़ सकती है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 8 जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। 2 डिग्री तापमान गिरा है, जिससे सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ गई है। फिलहाल राज्य का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

विभाग की माने तो 17 जनवरी को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जिससे 20-21 जनवरी को बारिश के आसार हैं, जिससे ठिठुरन और बढ़ जाएगी। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

2 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

3 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

16 घंटे ago