Categories: BiharNEWS

शिक्षकों से रिश्वत लेते डाटा ऑपरेटर फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार, घर छोड़कर भागे BEO

बिहार के रोहतास में पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने अहले सुबह आज बड़े फिल्मी अंदाज में रिश्वतखोर डाटा ऑपरेटर को रंगे हाथ घूस के 14000 रुपए के साथ उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह घूसखोर डाटा ऑपरेटर पिछले तीन दिनों से विजिलेंस की टीम को लगातार चकमा दे रहा था, लेकिन आखिरकार शुक्रवार को निगरानी के हत्थे चढ़ गया.

घूसखोर डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार:

दरअसल निगरानी की टीम ने अकोढीगोला के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार के डाटा ऑपरेटर चंदन कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. वह एक शिक्षक से वेतन निर्धारण के लिए 14 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद टीम उसे पटना लेकर चली गई है.

BEO फरार:

वहीं ऑपरेटर की गिरफ्तारी की भनक लगते ही बीईओ फोन बंद कर फरार हो गए हैं. हालांकि निगरानी की टीम ने डेहरी स्थित गांधीनगर में उनके आवास पर दबिश दी पर वह नहीं मिले.

शिक्षकों से वेतन निर्धारण के लिए घूस:

निगरानी के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि अकोढीगोला के शिक्षक सुनील कुमार ने निगरानी में शिकायत की थी कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार क्षेत्र के 10 शिक्षकों के वेतन निर्धारण के लिए 15 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं. अंततः 14 हजार रुपए में बात तय हो गई है. इसके बाद आज सुबह जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के डाटा ऑपरेटर चंदन शर्मा अपने आवास पर शिक्षक से 14 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे, तभी निगरानी की टीम ने उन्हें दबोच लिया.

विशिष्ट शिक्षक की शिकायत पर कार्रवाई:

बाद में निगरानी की टीम डेहरी स्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार के आवास पर भी पहुंची, लेकिन शिक्षा पदाधिकारी अपना मोबाइल स्विच ऑफ करके वहां से गायब पाए गए. शिक्षक सुनील कुमार की मानें तो वह अकोढीगोला के मध्य विद्यालय बांका में पोस्टेड हैं. बीईओ अपने डाटा ऑपरेटर के माध्यम से विशिष्ट शिक्षकों के वेतन निर्धारण के एवज में घूस की मांग कर रहे थे.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

56 मिनट ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

3 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

8 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

9 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

9 घंटे ago