Bihar

‘सतत लेती हूं, विधि रखती हूं…’, बिहार के बाहुबली की विधायक पत्नी शपथ लेने में कई बार अटकीं

18वीं विधानसभा के पहले सत्र में सोमवार को शपथ ग्रहण के दौरान कई दिलचस्प और चर्चा योग्य घटनाएं देखने को मिलीं. नवनिर्वाचित विधायकों ने प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव के सामने शपथ ली, लेकिन कुछ नेताओं को शपथ पढ़ने में मुश्किलें भी झेलनी पड़ीं.

शपथ लेने में बार-बार अटकती रहीं विभा देवी

नवादा से जदयू विधायक और बाहुबली राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी शपथ पत्र पढ़ने के दौरान बार-बार अटकती रहीं. वह शपथ के शब्दों का उच्चारण ठीक से नहीं कर पा रही थीं. कई बार रुकीं और आखिरकार पास बैठी विधायक मनोरमा देवी की मदद से टूटे-फूटे शब्दों में किसी तरह शपथ पूरी की. सदन में उनके इस अंदाज की चर्चा देर तक होती रही.

वहीं बेतिया से बीजेपी विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने गलत तरीके से शपथ पढ़ दी. प्रोटेम स्पीकर ने तुरंत उन्हें टोका और दोबारा सही तरीके से शपथ दिलवाई.

सदन में राजनीतिक गर्मजोशी के बीच कुछ सौहार्द्रपूर्ण पल भी देखने को मिले. मंत्रियों की शपथ के दौरान जब सम्राट चौधरी ने शपथ ली, तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी सीट पर खड़े होकर उनका अभिवादन करते दिखे. बाद में दोनों ने हाथ मिलाया.

डिप्टी सीएम ने नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने शपथ के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद वे तेजस्वी यादव से गले मिले. इसी दौरान नीतीश और तेजस्वी के बीच भी हल्की-फुल्की बातचीत इशारों में होती देखी गई. शपथ के बाद रामकृपाल यादव भी तेजस्वी से गले मिले, जिससे सदन का माहौल कुछ पल के लिए सौहार्द्रपूर्ण हो उठा.

कब होगा बिहार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव?

विधानसभा सत्र के आगामी कार्यक्रम भी तय हो चुके हैं. 2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. 3 दिसंबर को राज्यपाल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. 4 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा और सरकार का जवाब रहेगा. सत्र का अंतिम दिन 5 दिसंबर होगा, जब द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

15 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago