Categories: BiharNEWS

बिहार में अब नहीं चलेगी पुलिस की मनमानी! डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया सिटीजन सर्विस पोर्टल

बिहार पुलिस ने सिटीजन CCTNS पोर्टल का लॉन्च किया है, जिसे अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और प्रणाली (Crime-Criminal Tracking Network and Systems) यानी CCTNS कहते हैं. जिसका बिहार के गृह मंत्री (Home Minister) सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने इसका शुभारंभ किया. इसके तहत नागरिकों को बेहतर और ऑनलाइन पुलिस सेवाएं मुहैया करने के लिए तैयार किया गया है.

बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी (Home Minister Samrat Choudhary) ने कहा कि सीसीटीएनएस (CCTNS) नागरिक सेवा पोर्टल है. यह पोर्टल एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे नागरिकों को पुलिस से जुड़ी कई सेवाएं डिजिटल माध्यम से आसानी से उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई है. इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक बिना थाना गए कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने कहा कि लोग अपनी शिकायत कर सकेंगे और इस पोर्टल के माध्यम से पुलिस और पब्लिक के बीच इस तालमेल बनेगा.

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में पुलिसिंग को ई-गवर्नेंस के जरिए से नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह पोर्टल आम जनता को पुलिस से संबंधित कई सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन मंच प्रदान करता है, जिससे उन्हें बार-बार पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी.

क्या है बिहार सिटीजन CCTNS पोर्टल?

चलिए अब जानते हैं कि बिहार सिटीजन CCTNS पोर्टल क्या है? दरअसल, बिहार पुलिस का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है बिहार सिटीजन CCTNS पोर्टल. यह पोर्टल घरेलू सहायक सत्यापन, किरायेदार का सत्यापन, खोए/पाए गए सामान की रिपोर्ट और ई-शिकायत दर्ज कराने जैसी कई पुलिस सेवाएं घर बैठे हासिल करने की सेवा प्रदान करता है.

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे का नया सिस्टम : अब RAC टिकट वाले यात्री सीट के लिए TTE के पीछे नहीं भागेंगे, नई व्यवस्था से होगी काफी सहूलियत

समस्तीपुर : ट्रेन में आरएसी टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : सोये अवस्था में ग्रामीण चिकित्सक के सिर में ताबड़तोड़ गोली मारकर ह’त्या, सुबह जगने पर घर के लोगों को हुई जानकारी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया पंचायत स्थित केशरोरा गांव के…

8 घंटे ago

बिहार बोर्ड ने बढ़ायी परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख, इंटर-मैट्रिक के छात्र अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…

10 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नये छात्रों से भरी बस को रोककर मारपीट, विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन को जा रहे युवकों ने की मारपीट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…

10 घंटे ago

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

11 घंटे ago

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…

11 घंटे ago