Bihar

बड़ा दावा करते थे; समस्तीपुर में बीजेपी नेता हत्या कांड पर राजद ने सम्राट चौधरी को लपेटा

समस्तीपुर में बीजेपी नेता रूपक सहनी की हत्या पर सियासत सुलग गई है। राजद ने इस घटना के बहाने गृह मंत्री सम्राट चौधरी को लपेट लिया है। पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता को सुरक्षा नहीं पाने वाली सरकार जनता को कितनी सुरक्षा देगी। बुधवार शाम करीब पांच बजे बेखौफ बदमाशों ने भाजपा नेता रूपक सहनी (23) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय रूपक शादीपुर घाट स्थित अपनी फोटोस्टेट की दुकान में बैठे थे।

मृत्युंजय तिवारी ने तंग कसते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग हवा हवाई दावे करते रहते हैं। बिहार में कानून व्यवस्था चौपट हो चुका है। सुबह में गृह मंत्री दावा करते हैं कि अपराधी राज्य छोड़कर चले जाएंगे या सुधर जाएंगे। शाम को ही उनकी पार्टी के नेता की हत्या हो जाती है। इससे तो यही लगता है कि राज्य में अपराधी बेलगाम हैं और सरकार को सीधी चुनौती दे रहे हैं। हालात बेकाबू है। प्रशासन से काम नहीं हो रहा है। बिहार की जनता बिल्कुल असुरक्षित है क्योंकि सिर्फ हवाबाजी हो रही है।

इधर भाजपा के नीरज कुमार ने विपक्ष को हत्या पर राजनीति नहीं करने की सलाह दी। कहा कि पुलिस काम कर रही है। हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना बहुत दुखद है। इस पर राजनीति करना ठीक नहीं है।

बताते चलें कि बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने नजदीक से रूपक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल रूपक को लोगों ने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्हें पांच से छह गोलियां मारी गई हैं। रूपक भाजपा जिला आईटी सेल के संयोजक दीपक सहनी के छोटे भाई थे और स्वयं भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। घटनास्थल से कई खोखे मिले हैं।

सूचना पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। मामले में दो बदमाश सोनू व मोनू को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर अन्य बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना की जांच की जा रही है।

 

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

15 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

20 घंटे ago