Bihar

सात समंदर पार मोहब्बत, जापान से बिहार के रौता गांव तक पहुंची प्रेम कहानी, दो देशों की संस्कृति का हुआ मिलन

कहते हैं प्रेम की कोई सरहद नहीं होती है. न देश की दीवारें उसे रोक पाती हैं, न भाषा और संस्कृति की दूरी. इस कहावत को सच कर दिखाया है मधेपुरा जिले के रौता गांव के IIT इंजीनियर राहुल कुमार और जापान की रहने वाली मारिया ने. जापान की धरती पर शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी अब बिहार के एक छोटे से गांव तक पहुंचकर विवाह के पवित्र बंधन में बंध गई है. सात समंदर पार उपजा यह रिश्ता आज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

भारतीय और जापानी परंपरा का संगम

राहुल कुमार 2020 से जापान की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. काम के सिलसिले में टोक्यो में रहते हुए उनकी मुलाकात मारिया से हुई, जो एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य करती हैं. दोस्ती धीरे-धीरे गहरे प्रेम में बदल गई. दोनों ने एक-दूसरे की भाषा, संस्कृति और जीवनशैली को समझा और सम्मान दिया. परिवार की सहमति के बाद दोनों ने टोक्यो में विवाह रचाया, जहां भारतीय और जापानी परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला.

प्रणाम कर किया अभिवादन

विवाह के बाद राहुल अपनी जीवनसंगिनी मारिया को लेकर अपने पैतृक गांव रौता पहुंचे. गांव पहुंचते ही जापानी बहू का पारंपरिक भारतीय अंदाज में आत्मीय स्वागत किया गया. ग्रामीणों ने टीका, फूल-मालाओं और स्नेह भरे शब्दों के साथ उनका अभिनंदन किया. सादगी, मुस्कान और संस्कारों से लोगों का दिल जीतने वाली मारिया ने हाथ जोड़कर ‘प्रणाम’ किया और स्थानीय लोगों का अभिवादन कर सभी को प्रभावित कर दिया.

उत्साहित रहे ग्रामीण

गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे जापान से आई बहू को देखने और उनसे बातचीत करने को उत्साहित नजर आए. मारिया जापानी और अंग्रेजी भाषा में पारंगत हैं और भारतीय संस्कृति, रीति-रिवाज, खानपान और ग्रामीण जीवन को करीब से समझने व अपनाने की कोशिश कर रही हैं. गांव में आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में दूर-दराज से लोग पहुंचे, जहां बिहारी अतिथ्य परंपरा और जापानी सादगी का अनोखा मेल दिखा.

दिखी दो देश की संस्कृति

राहुल कुमार सुधिष्ट यादव के पुत्र हैं, जो वर्तमान में दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत हैं. यह अनोखा विवाह यह संदेश दे गया कि सच्चा प्रेम सात समंदर पार भी अपनी मंजिल ढूंढ़ ही लेता है और दो देशों की संस्कृति को एक मजबूत रिश्ते में पिरो देता है.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

5 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago