Bihar

नीतीश की CM कुर्सी छीनना चाहते , उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में टूट की खबर को RJD ने BJP की साजिश बताया

राष्ट्रीय लोक मोर्चा(आरएलएम) में अंदरूनी कलह को राष्ट्रीय जनता दल ने भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की साजिश करार दिया है। कहा है कि भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाना चाहती है। भाजपा अपने सहयोगी दलों को भी तोड़ने से बाज नहीं आती। बेटे दीपक प्रकाश को बिना चुनाव लड़ाए मंत्री बनाने से आरएलएम के तीन विधायक नाराज हैं। रामेश्वर महतो ने मीडिया के सामने आकर इसे आत्मघाती बताते हुए उपेंद्र कुशवाहा को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की नसीहत दी है।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि बीजेपी खेल कर रही है। मकसद है नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से हटाना और अपने दल के नेता को बैठाना चाह रही है। नीतीश कुमार को कुर्सी से बेदखल करने का प्लान तयार हो चुका है। इसी के तहत उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। उनके तीन विधायकों को तोड़ा जा रहा है यह साफ दिख रहा है। बीजेपी अपने सहयोगी दलों को भी नहीं छोड़ती।

दरअसल उपेंद्र कुशवाहा बेटे को मंत्री बनाकर अपनी पार्टी के विधायकों के निशाने पर हैं। शनिवार को उनके विधायक रामेश्वर महतो ने मोर्चा खोल दिया। साफ कहा कि परिवारवाद का विरोध करने वाले नेता का हृदय परिवर्तन कैसे हो गया। चार विधायक हैं उनमें से किसी को मंत्री बना देते। बेटे के लिए कुछ दिन इंतजार करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के फैसले से तीन विधायक(आनंद माधव, आलोक कुमार, रामेश्वर कुशवाहा) नाराज हैं। उन्हें अपने निर्णय पर फिर से विचार करना चाहिए। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व में विश्वास बना रहेगा।

बीजेपी पर राजद के आरोप की वजह भी है। 25 दिसम्बर को कुशवाहा ने पटना आवास पर लिट्टी चोखा पार्टी का आयोजन किया था। उनके तीन विधायक वहां नहीं पहुंचे। अलबत्ता वे पटना से दिल्ली चले गए और बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया दिया। शनिवार को दिल्ली से ही रामेश्वर महतो ने बगावत का बिगुल फूंक दिया।

12 दिसम्बर को भी रामेश्वर महतो ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उपेंद्र कुशवाहा की नीयत पर सवाल उठाया था। शनिवार को उसकी याद दिलाई और कहा कि मेरे संदेश को उन्होंने अनसुना कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

52 मिनट ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

5 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

16 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

16 घंटे ago