Bihar

राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने की प्रक्रिया शुरू की! रात के अंधेरे में शिफ्ट किया गया कुछ सामान

बिहार की राजधानी पटना में राबड़ी आवास से सामान की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि इसकी शुरुआत रात के अंधेरे में हुई. यही वजह है कि ज्यादा लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं लग पाई. गुरुवार देर रात कई गाड़ियां राबड़ी आवास पर पहुंची थीं. इन्हीं गाड़ियों की मदद से सामान को शिफ्ट करने का काम शुरू किया गया है. नई सरकार के गठन के बाद ही राबड़ी देवी को एक महीने पहले आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था. इसके साथ- साथ ही उनके लिए नया आवास भी आवंटित किया गया था.

राबड़ी आवास साल 2006 से लालू परिवार का पता था, इस बदलाव के साथ अब वो भी बदल जाएगा. सीएम नीतीश ने राबड़ी आवास को खाली करने का आदेश जारी किया था. भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को नोटिस भेजा था. राबड़ी देवी को पटना के हार्डिंग रोड पर केंद्रीय पूल आवास संख्या-39 आवंटित किया गया है.

राबड़ी देवी का आवास भले ही खाली हो रहा हो, लेकिन इस समय पटना में न तो लालू यादव हैं और न ही तेजस्वी यादव मौजूद हैं. दोनों फिलहाल बिहार से बाहर हैं. आवास खाली किए जाने को लेकर अब तक पार्टी की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं कहा गया है.

परिवार ने जताया था इस आदेश का विरोध

लालू परिवार की कलह किसी से छिपी नहीं है. बेटी रोहिणी और बेटे तेजप्रताप की चर्चा न सिर्फ चुनाव में रही बल्कि चुनाव के बाद भी ये दोनों नेता अभी भी चर्चा में बने हुए हैं. कई बार तो तेजप्रताप ने तेजस्वी का खुलकर विरोध किया था. इसके बाद भी जैसे ही सरकार की तरफ से राबड़ी आवास खाली करने का आदेश दिया गया तो पूरा परिवार एक साथ नजर आया था. तेजप्रताप यादव हों या फिर राबड़ी देवी हर किसी ने सरकार के इस आदेश का विरोध किया था.

तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा था ‘छोटे भाई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और बड़े भाई के बंगले को खाली करने का आदेश दे दिया. लालू जी और उनका परिवार अब 10 सर्कुलर रोड के बंगले में नहीं रहेगा.

जल्द पूरी होगी शिफ्टिंग

सरकार के आदेश को लेकर तमाम विरोध और बयानबाजी के आवास खाली करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही उनके नए आवास में शिफ्टिंग पूरी हो सकती है. राबड़ी आवास के बाद अब आरजेडी अपनी राजनीति का नया केंद्र अपने नए आवास को बना सकती है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

9 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

9 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

9 घंटे ago