Bihar

पीएम मोदी से मिले बिहार BJP अध्यक्ष संजय सरावगी; पुनौरा धाम की फोटो वाला मोमेंटो दिया

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होने उनसे आशीर्वाद लिया, साथ ही बिहार के विकास समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान सरावगी ने पीएम मोदी को उपहार स्वरूप मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम की तस्वीर वाला मोमेंटो और मधुबनी पेंटिंग बनी शॉल भेंट की। विशेष धातु से बने इस मोमेंटो में भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी की तस्वीर सुंदर तरीके से उकेरी गई है। बिहार बीजेपी की कमान संभालने के बाद संजय सरावगी की पीएम मोदी के साथ ये पहली मुलाकात है।

बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार के विकास को लेकर लंबी बातचीत हुई। पीएम मोदी ने बिहार की विशिष्ट पहचान मखाना को लेकर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने मखाना उत्पादन से जुड़े किसानों की स्थिति, उनके हित, रोजगार की संभावनाओं और मूल्य संवर्धन पर गहन विमर्श किया तथा मखाना किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। इसके अलावा, मिथिला और बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर भी संवाद किया और मार्गदर्शन दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

1 घंटा ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

2 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

13 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

13 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

13 घंटे ago